रविवार, सितम्बर 20, 2026
Khabar Mantra
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
No Result
View All Result
Khabar Mantra

विद्या भारती प्रशिक्षण वर्ग का समापन, गोपाल शर्मा बोले- आचार्य समाज को दिशा देने वाला नेतृत्वकर्

रांची के कुदलुम में विद्या भारती झारखंड द्वारा आयोजित नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने आचार्यों से राष्ट्र निर्माण और समाज को दिशा देने का आह्वान किया।

जून 13, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
विद्या भारती झारखंड आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह

कुदलुम, रांची में विद्या भारती आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: विद्या भारती, झारखंड द्वारा आयोजित नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग, स्थायित्व आचार्य प्रशिक्षण वर्ग एवं कार्यालय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का समापन शनिवार को श्री कृष्णचंद्र गांधी शैक्षिक नगर, कुदलुम (रांची) में संपन्न हुआ। राज्यभर से आए लगभग 500 आचार्यों की सहभागिता वाले इस प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता गोपाल शर्मा ने कहा कि आचार्य केवल शिक्षा देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह समाज का नेतृत्व करने वाला होता है। अपने आदर्श आचरण, संस्कारों और सद्गुणों के माध्यम से वह समाज को दिशा देने और उसे संस्कारित बनाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक को विषय ज्ञान के साथ-साथ अपने जीवन से भी विद्यार्थियों के सामने आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।

📌 यह भी पढ़ें:
  • Maiya Samman Yojana: अगस्त की किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, एक साथ भुगतान की योजना टली, जानें अब क्या है नया अपडेट
  • घायल हूं, फिर भी घातक हूं... कंधा फ्रैक्चर होने के बावजूद रांची के सब-इंस्पेक्टर ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार
  • Jharkhand: सिकल सेल से थैलेसीमिया तक, मरीजों के लिए सरकार का बड़ा कदम

गोपाल शर्मा ने कहा कि करुणा, दया, निस्वार्थ सेवा और श्रेष्ठ व्यवहार जैसे गुण एक आचार्य को समाज में विशिष्ट स्थान दिलाते हैं। आचार्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और देशहित की भावना विकसित करता है तथा उन्हें अपसंस्कृति से दूर रखने का प्रयास करता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत “सर्वे भवन्तु सुखिनः” और “वसुधैव कुटुम्बकम्” के आदर्शों पर आधारित समाज है, जहां मातृशक्ति, प्रकृति और सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान किया जाता है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए विद्या भारती के सचिव नकुल कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और अनुभव का उपयोग विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्य ज्ञान तक सीमित नहीं होता, बल्कि अपने व्यवहार और व्यक्तित्व से विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग के आचार्यों द्वारा तैयार तीन हस्तलिखित पत्रिकाओं का विमोचन भी किया गया। इनमें पीआरटी एवं वाटिका वर्ग, टीजीटी एवं पीजीटी वर्ग तथा स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग के आचार्यों द्वारा तैयार पत्रिकाएं शामिल थीं।

समारोह में मार्गदर्शक के रूप में मनोज भारद्वाज, तुलसी ठाकुर, विवेक नयन पांडे और नीरज कुमार लाल उपस्थित रहे। वहीं क्षेत्र संगठन मंत्री ख्यालीराम, विद्या विकास समिति झारखंड के कोषाध्यक्ष विष्णु जालान तथा सह मंत्री डॉ. पूजा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए रामअवतार नारसरिया ने कहा कि शिक्षण कार्य ईश्वरीय कार्य है और विद्या भारती से जुड़े आचार्य स्वेच्छा से राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्या भारती पिछले लगभग 75 वर्षों से पंचकोशीय एवं पंचपदी शिक्षा पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

उन्होंने आचार्यों से आह्वान किया कि वे “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ विद्यार्थियों का निर्माण करें और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम का संचालन विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्या भारती के पूर्णकालिक कार्यकर्ता सुरेश मंडल ने किया। वंदे मातरम् के साथ समारोह का समापन हुआ।

Khabar Mantra
Khabar Mantra

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

Maiyan Samman Yojana
झारखंड Jharkhand News

Maiya Samman Yojana: अगस्त की किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, एक साथ भुगतान की योजना टली, जानें अब क्या है नया अपडेट

सितम्बर 20, 2026
रांची सदर अस्पताल के पास मोबाइल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
रांची Ranchi

रांची सदर अस्पताल के पास मोबाइल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सितम्बर 20, 2026
Despite suffering a shoulder fracture, a Ranchi Sub-Inspector arrested two criminals.
झारखंड Jharkhand News

घायल हूं, फिर भी घातक हूं… कंधा फ्रैक्चर होने के बावजूद रांची के सब-इंस्पेक्टर ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

सितम्बर 20, 2026
Next Post
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून की एंट्री, अगले 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून की एंट्री, अगले 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

आज का राशिफल 14 जून 2026: इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, आपका दिन रहेगा कैसा-जाने राशिफल

आज का राशिफल 14 जून 2026: इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, आपका दिन रहेगा कैसा-जाने राशिफल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: लोहरदगा-रांची रेलखंड पर हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे कीमैन की मौत

Breaking News: लोहरदगा-रांची रेलखंड पर हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे कीमैन की मौत

सितम्बर 20, 2026

Maiya Samman Yojana: अगस्त की किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, एक साथ भुगतान की योजना टली, जानें अब क्या है नया अपडेट

रांची सदर अस्पताल के पास मोबाइल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

घायल हूं, फिर भी घातक हूं… कंधा फ्रैक्चर होने के बावजूद रांची के सब-इंस्पेक्टर ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में सलमान खान का अलग अंदाज, जैकेट उतारकर बोले- ‘टिकट खरीदी है, हमें नहीं’

मैथन के आजाद नगर में आधी रात आगजनी से मचा हड़कंप

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra