असम | 31 मार्च 2026 – BJP ने Assam में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें राज्य के मूल निवासियों के अधिकार, विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर बड़े वादे किए गए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को इस घोषणापत्र का अनावरण किया।
BJP का ‘संकल्प पत्र’ 31 वादों पर आधारित है। इसमें सबसे अहम वादों में शामिल हैं:
- बांग्लादेशी मियांओं से अतिक्रमित जमीन वापस लेना।
- समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करना) – मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अनुसार, सत्ता में आने के तीन महीने के भीतर इसे लागू किया जाएगा।
- युवाओं के लिए रोजगार सृजन – 2 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा।
- महिला सशक्तिकरण – ‘ओरुनोदोई’ योजना के तहत वित्तीय सहायता बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह करना।
- राज्य के बुनियादी ढांचे का विकास – 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश, एक्सप्रेसवे और ‘वंदे भारत’ ट्रेन परियोजनाओं सहित।
- शिक्षा और स्वास्थ्य – KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, बाढ़ नियंत्रण के लिए ठोस कदम।
अवैध कब्जाधारियों और घुसपैठियों के खिलाफ कड़ा रुख
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा अवैध कब्जाधारियों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा, “जब तक भारत और बांग्लादेश पड़ोसी देश हैं, यह लड़ाई जारी रहेगी। हमें इस खतरे से लगातार लड़ना होगा।”
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में ‘लव और लैंड जिहाद’ के खिलाफ कड़े कानून लाए जाएंगे और जिला आयुक्तों को अवैध प्रवासी निष्कासन अधिनियम, 1950 लागू करने का अधिकार मिलेगा।
विकास और दस साल के बदलाव पर आधारित घोषणापत्र
निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह घोषणापत्र Assam में पिछले दशक के बदलाव और विकास पर आधारित है, जिसे कांग्रेस 60 वर्षों में नहीं कर सकी। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि युवा अब अवसरों के कारण विदेश नहीं, बल्कि असम लौट रहे हैं।
सीतारमण ने आगे कहा कि भाजपा ने राज्य में शांति बहाल की और विकास के लिए स्थिरता बनाई। पूर्व कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण असम 32 साल तक अफस्पा के अधीन रहा, जिसे भाजपा ने अधिकांश जिलों से हटवाया।
चुनावी डेटलाइन
असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए चुनाव 9 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।













