Monday, March 9, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

WhatsApp Scam: व्हाट्सएप पर डायरेक्टर बन 50 लाख की ठगी करने वाला कर्नाटक से गिरफ्तार ​

WhatsApp Scam: धनबाद साइबर थाना पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए खुद को डायरेक्टर बताकर 50 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कर्नाटक के हुबली से मुख्य आरोपी मो. अफसर गिरफ्तार। साथ ही, ढाई करोड़ के फर्जी लेन-देन मामले में मनीष सिंह भी गिरफ्तार। साइबर अपराधों से सावधान रहें।

March 8, 2026
in Breaking News
A A
WhatsApp Scam: Man posing as WhatsApp director and duping Rs 50 lakh arrested in Karnataka

WhatsApp Scam: Man posing as WhatsApp director and duping Rs 50 lakh arrested in Karnataka

Share on FacebookShare on Twitter

Dhanbad WhatsApp Scam: साइबर थाना की पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताकर 50 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर इस मामले के मुख्य आरोपी मो. अफसर को कर्नाटक के हुबली से गिरफ्तार किया है। रविवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर इस पूरी कार्रवाई की जानकारी साझा की।

WhatsApp Scam: ​क्या है पूरा मामला?

​बीती 29 जनवरी 2026 को सरायढेला की वनस्थली कॉलोनी निवासी अभय कुमार अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। ठगों ने व्हाट्सएप पर ‘हिलटॉप हाइराइज प्राइवेट लिमिटेड’ का फर्जी डायरेक्टर बनकर उन्हें झांसे में लिया और भुगतान के नाम पर 50 लाख रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था।

​कर्नाटक के लॉज में छापेमारी

एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों का पीछा करते हुए कर्नाटक के हुबली स्थित ‘आर्या दुर्गा लॉज’ में छापेमारी की। वहां से पुलिस ने मो. अफसर (41 वर्ष, निवासी शिवमोगा, कर्नाटक) को दबोचा। वह उस आईसीआईसीआई बैंक खाते का जॉइंट होल्डर है, जिसमें ठगी की राशि भेजी गई थी। पुलिस ने उसके पास से 3 मोबाइल और 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं। समय रहते कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खाते को फ्रीज कर 12 लाख रुपये की निकासी रोक ली है।

Related Post

Big Breaking: वर्ल्डकप फाइनल में ‘संजू’ का तूफान-टीम इंडिया ने बनाया 255 रनों का विशाल स्कोर

Big Breaking: वर्ल्डकप फाइनल में ‘संजू’ का तूफान-टीम इंडिया ने बनाया 255 रनों का विशाल स्कोर

March 8, 2026
Big Breaking : खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया! न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Big Breaking : खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया! न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

March 8, 2026
Big Breaking : सरायढेला में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी ढेर

Big Breaking : सरायढेला में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी ढेर

March 8, 2026
Breaking News: अरगोड़ा के वाइन शॉप पर आयकर विभाग की छापेमारी से मची हड़कंप

Breaking News: अरगोड़ा के वाइन शॉप पर आयकर विभाग की छापेमारी से मची हड़कंप

March 8, 2026

​ढाई करोड़ के फर्जी लेन-देन मामले में मनीष सिंह गिरफ्तार

मनीष पर फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक ऑफ बड़ौदा में चालू खाते खुलवाकर महज एक सप्ताह में 2.5 करोड़ रुपये का अवैध लेन-देन करने का आरोप है। उसे 8 मार्च (रविवार) को सरायढेला थाना के पास से पकड़ा गया। इस मामले में पहले भी एक आरोपी प्रियांशु कुमार सिंह को जेल भेजा जा चुका है। यह गिरोह साइबर अपराधियों को ‘म्यूल अकाउंट’ (किराये के खाते) उपलब्ध कराने का काम करता था।

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर अपराधी अब व्हाट्सएप चैट का सहारा लेकर भरोसेमंद अधिकारी या डायरेक्टर बनकर ठगी कर रहे हैं। किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज पर बिना पुष्टि किए बड़ी राशि का लेन-देन न करें। हमारी टीम लगातार ऐसे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है।

छापामारी दल में साइबर डीएसपी संजीव कुमार, थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद, पु.नि. विष्णु कुमार गोस्वामी, विश्वजीत ठाकुर, स.अ.नि. इफ्तेखार अहमद और आरक्षी दीपक कुमार व अंबुज कुमार बाउरी शामिल थे।

Related Posts

Big Breaking: वर्ल्डकप फाइनल में ‘संजू’ का तूफान-टीम इंडिया ने बनाया 255 रनों का विशाल स्कोर
Breaking News

Big Breaking: वर्ल्डकप फाइनल में ‘संजू’ का तूफान-टीम इंडिया ने बनाया 255 रनों का विशाल स्कोर

March 8, 2026
Big Breaking : खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया! न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Breaking News

Big Breaking : खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया! न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

March 8, 2026
Big Breaking : सरायढेला में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी ढेर
क्राइम

Big Breaking : सरायढेला में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी ढेर

March 8, 2026
Next Post
Breaking News: अरगोड़ा के वाइन शॉप पर आयकर विभाग की छापेमारी से मची हड़कंप

Breaking News: अरगोड़ा के वाइन शॉप पर आयकर विभाग की छापेमारी से मची हड़कंप

Dhanbad News: प्लाई गोदाम में अचानक आग लगने से अफरातफरी, तीन लोग गंभीर रुप से झुलसे

Dhanbad News: प्लाई गोदाम में अचानक आग लगने से अफरातफरी, तीन लोग गंभीर रुप से झुलसे

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update: Know when weather will be clear and change in temperature

Jharkhand Weather Update: जानें कब साफ होगा मौसम और तापमान में क्या होगा बदलाव?

March 9, 2026

Aaj ka Rashifal 9 March 2026 Rashifal: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात, तो कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता

Big Breaking: वर्ल्डकप फाइनल में ‘संजू’ का तूफान-टीम इंडिया ने बनाया 255 रनों का विशाल स्कोर

Jharkhand News: चटकपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: विराट हिंदू सम्मेलन में गूंजा सामाजिक समरसता का मंत्र

Jharkhand News: केशव महतो कमलेश की मौजूदगी में कई दिग्गजों ने थामा कांग्रेस का दामन

Jharkhand News: सिल्ली में महिला शक्ति का शंखनाद, सुदेश महतो बोले-‘अब घूंघट नहीं, प्रगति की पहचान है नारी’

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra