WhatsApp Support End: अगर आप अभी भी किसी पुराने Android स्मार्टफोन पर WhatsApp चला रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। WhatsApp ने पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस के लिए अपनी सपोर्ट पॉलिसी में बदलाव किया है। 8 सितंबर 2026 से Android 6 से पुराने वर्जन पर WhatsApp का आधिकारिक सपोर्ट खत्म हो जाएगा। WhatsApp के आधिकारिक Help Center के मुताबिक, इस तारीख के बाद केवल Android 6.0 और उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट किया जाएगा।
इसका मतलब है कि Android 5.0 और Android 5.1 पर चल रहे फोन प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, WhatsApp ने यह नहीं कहा है कि हर पुराने फोन में ऐप उसी पल पूरी तरह बंद हो जाएगा। कंपनी पुराने OS को सपोर्ट से बाहर कर रही है और ऐसे यूजर्स को अपने डिवाइस को अपग्रेड करने की सलाह दी जाएगी।
सिर्फ ऐप अपडेट करने से नहीं बनेगी बात
अगर आपका फोन Android 5.0 या 5.1 पर चल रहा है, तो केवल WhatsApp को अपडेट करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। असली जरूरत फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को समर्थित वर्जन पर लाने की है।
अगर आपके स्मार्टफोन के लिए Android 6 या उससे नया सिस्टम अपडेट उपलब्ध है, तो फोन को अपडेट करके WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है। लेकिन अगर डिवाइस के लिए निर्माता की ओर से कोई नया Android अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो WhatsApp इस्तेमाल जारी रखने के लिए नया फोन लेना पड़ सकता है।
Android फोन में ऐसे चेक करें WhatsApp के लिए OS
अपने फोन का Android वर्जन पता करना काफी आसान है।
फोन की Settings खोलें।
About Phone या About Device पर जाएं।
यहां Android Version दिखाई देगा।
अगर Android 6.0 या उससे नया वर्जन है, तो 8 सितंबर के इस बदलाव से आपका फोन प्रभावित नहीं होगा।
अगर Android 5.0 या 5.1 है, तो Software Update में जाकर नया अपडेट उपलब्ध है या नहीं, जरूर चेक करें।
iPhone यूजर्स को भी करना होगा फोन चेक
WhatsApp का यह बदलाव केवल Android तक सीमित नहीं है। कंपनी ने iPhone के लिए भी सपोर्ट की नई सीमा तय की है।
WhatsApp के मुताबिक, 30 नवंबर 2026 से iPhone पर iOS 15.5 या उससे नया वर्जन जरूरी होगा। फिलहाल WhatsApp iOS 15.1 और उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट करता है, लेकिन नवंबर के अंत से न्यूनतम जरूरत iOS 15.5 हो जाएगी।इसलिए जिन iPhone में iOS 15.0 से 15.4 तक का पुराना वर्जन है, उन्हें समय रहते सॉफ्टवेयर अपडेट की उपलब्धता चेक कर लेनी चाहिए।
iPhone में ऐसे चेक करें iOS Version
iPhone यूजर्स इन स्टेप्स से अपना सॉफ्टवेयर वर्जन देख सकते हैं:
Settings > General > About > iOS Version
अगर वर्जन iOS 15.5 या उससे नया है, तो नवंबर की नई WhatsApp सपोर्ट सीमा के लिहाज से फोन ठीक है। अगर वर्जन पुराना है, तो:
Settings > General > Software Update
में जाकर नया अपडेट उपलब्ध है या नहीं, यह चेक करें।
WhatsApp पुराने फोन का सपोर्ट क्यों खत्म करता है?
WhatsApp के मुताबिक, कंपनी समय-समय पर पुराने डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम की समीक्षा करती है। पुराने फोन में नए सुरक्षा अपडेट उपलब्ध नहीं होते या WhatsApp के नए फीचर्स चलाने के लिए जरूरी तकनीकी क्षमताएं नहीं होतीं। इसी वजह से कंपनी नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपना सपोर्ट केंद्रित करती है।
WhatsApp का कहना है कि सपोर्ट खत्म होने से पहले यूजर्स को ऐप के भीतर इसकी जानकारी और अपग्रेड करने के लिए रिमाइंडर भी दिए जाते हैं।
ध्यान रखें
8 सितंबर 2026 से Android 6 से पुराने वर्जन WhatsApp के आधिकारिक सपोर्ट से बाहर होंगे। वहीं iPhone यूजर्स के लिए 30 नवंबर 2026 से iOS 15.5 न्यूनतम वर्जन होगा। इसलिए अगर आपका फोन काफी पुराना है, तो आज ही उसका OS वर्जन और उपलब्ध सिस्टम अपडेट जरूर चेक कर लें।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









