Ranchi : आज का दिन राशियों के लिए कई तरह के अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। वृष से लेकर मीन तक हर राशि पर ग्रहों की चाल का अलग असर देखने को मिलेगा। किसी की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, तो किसी को स्वास्थ्य और परिवार में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जानिए, आज आपकी राशि का दिन कैसा रहेगा-किसे मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहेगा सतर्क और कौन चमकेगा अपने परिश्रम और निर्णय क्षमता से।
Read More-JMM का अल्टीमेटम: इतनी सीटें नहीं मिली तो बिहार चुनाव में अकेले उतरेगा झामुमो!
वृष राशि
आज आर्थिक दृष्टि से व्यस्तता रहेगी। कार्यस्थल पर लंबित कार्य पूरे होंगे और मान-सम्मान बढ़ेगा। पैरों में चोट से सावधान रहें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। शाम को किसी शुभ समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशि
फिजूलखर्ची से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सामाजिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है, लेकिन दोपहर बाद आकस्मिक लाभ संभव है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा।
कर्क राशि
भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। परिश्रम का उचित फल मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। संतान और ननिहाल पक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा। शान-शौकत पर खर्चे बढ़ सकते हैं।
सिंह राशि
दिन मिश्रित फल देगा। मानसिक अशांति से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद दोपहर का समय अच्छा बनाएगा। ससुराल पक्ष से मतभेद हो सकते हैं। आंखों से संबंधित समस्या में सुधार संभव है। नौकरी और व्यापार में संयम बरतें।
कन्या राशि
आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कठिन कार्य आसानी से पूरे होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। फालतू खर्च और दूसरों के फायदे से बचें। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर बनेंगे। विरोधियों पर विजय संभव है।
तुला राशि
दिन शुभ रहेगा। संपत्ति में वृद्धि और दूसरों की मदद करने के अवसर बनेंगे। गुरु और वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा।
वृश्चिक राशि
मन अशांत रह सकता है। व्यापार में अड़चनें आएंगी, लेकिन शाम तक स्थिति बदल जाएगी। धैर्य और बुद्धिमानी से शत्रु पर विजय संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु राशि
धार्मिक और सामाजिक कार्यों में दिन बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। छात्रों के लिए दिन शुभ है। पेट संबंधी हल्की परेशानी संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
मकर राशि
आर्थिक स्थिति मिश्रित रहेगी। बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा।
कुंभ राशि
आर्थिक सावधानी जरूरी है। परिवार में विश्वासघात की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। नजदीकी यात्रा लाभकारी होगी। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा।
मीन राशि
सफलता का दिन रहेगा। संतान संबंधी समस्या का समाधान होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सुझावों को सराहा जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शाम प्रियजनों के साथ बितेगी। शुभ समाचार मिल सकते हैं।
Read More-पति की तलाश में बिहार की महिला पहुंची बिरनी थाना, बोली “मुझे मेरे पति के घर पहुंचा दीजिए”













