Bihar news: बिहार में बीते दिन सीएम नीतीश कुमार के द्वारा एक मुस्लिम अभ्यर्थी का नकाब हाथ से खींचे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में पाकिस्तानी डॉन की भी एंट्री हो चुकी है, डॉन ने सीएम को धमकी दी थी जिसके बाद अब पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पटना पुलिस ने शुरु की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार शहजाद के खिलाफ पटना के साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है। मामले में पटना पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पाकिस्तानी डॉन ने सीएम से माफी मांगने को कहा
मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने CM नीतीश को धमकी दी थी। उसने वीडियो जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें, वरना बाद में ये मत कहना की चेतावनी नहीं दी गई थी।
Read More: भाजपा कार्यालय के गेट तक कांग्रेसियों के पहुंचने पर भड़के मरांडी कहा-सब नाटक है…
क्या है पूरा मामला
बता दें कि बीते 15 दिसंबर को बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस दौरान एक महिला हिजाब पहनकर आई तो नीतीश कुमार ने पूछा कि यह क्या है और उसे अपने हाथ से हटा दिया।
अब यह मामला आगे बढ़ता ही जा रहा है, अभ्यर्थी ने नीतीश सरकार की नौकरी करने से भी मना कर दिया है।अब देखना होगा यह मामला आगे क्या नया मोड़ लेता है।












