Lifestyle News: बारिश के मौसम में घर के नमी वाले हिस्सों में अक्सर कनखजूरे रेंगते हुए नजर आते हैं। पतला, लंबा और कई पैरों वाला यह जीव दिखने में डरावना लग सकता है, लेकिन यह घर के छोटे-छोटे कीड़ों को खाकर आपके लिए फायदेमंद भी है। हालांकि, कभी-कभी ये काट भी सकते हैं, जो खासतौर पर बच्चों या एलर्जी वाले लोगों के लिए परेशानी बन सकता है।
घर में क्यों आते हैं कनखजूरे?
नमी और अंधेरे वाली ठंडी जगहों को कनखजूरे पसंद करते हैं। बारिश के समय जब घर में नमी बढ़ जाती है, तो ये बाथरूम, किचन, बेसमेंट और सिंक के नीचे जैसी जगहों पर छिप जाते हैं। क्योंकि इनके शरीर पर नमी बनाए रखने वाली कोई परत नहीं होती, इसलिए ये केवल नम वातावरण में ही जीवित रह पाते हैं।
मकड़ी, तिलचट्टे, सिल्वरफिश और मक्खियों जैसे छोटे कीड़ों को कनखजूरे खाते हैं। अगर आपके घर में इनकी संख्या ज्यादा है तो ये कनखजूरे को आकर्षित करता है।
कनखजूरे के काटने पर क्या करें?
कनखजूरे के काटने से त्वचा पर लाल निशान और जलन हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें, खासतौर पर अगर आपको एलर्जी है या बच्चों को काटा है। तुरंत प्रभावित जगह को साफ पानी और साबुन से धोएं और अगर जलन या सूजन ज्यादा हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
read more : Breaking News: रांची के पूर्व SSP कुलदीप द्विवेदी बने CBI के जॉइंट डायरेक्टर
घर से कनखजूरे कैसे भगाएं?
बारिश के मौसम में नमी बढ़ने से कनखजूरे घर में आ सकते हैं, लेकिन कुछ आसान उपायों से आप इन्हें अपने घर से दूर रख सकते हैं:
- पंदन के पत्ते: पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलमारी, शू-रैक या सिंक के पास रखें।
- सिट्रोनेला या लेमनग्रास स्प्रे: इसकी खुशबू कनखजूरों को भगाती है। इसे घर के कोनों में छिड़कें।
- एसेंशियल ऑयल स्प्रे: नींबू, पेपरमिंट या लैवेंडर तेल को पानी में मिलाकर स्प्रे बनाएं और दरवाजों, खिड़कियों पर छिड़कें।
- नेफ्थलीन (मोथ बॉल्स): शू-रैक या सिंक के नीचे रखें, लेकिन बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।
- डायटोमेशियस अर्थ पाउडर: प्राकृतिक सूखा पाउडर जो कीटों की बाहरी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। इसे दरवाजों और खिड़कियों के आस-पास बिखेरें।
- कीटनाशक स्प्रे: यदि समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो बाजार में मिलने वाले कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें, लेकिन बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।













