सोमवार, सितम्बर 28, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Dhanbad Deputy Mayor Election: डिप्टी मेयर की कुर्सी पर सियासी घमासान, दावेदारों ने तेज किया समर्थन जुटाने का अभियान

Dhanbad Deputy Mayor Election: धनबाद नगर निगम में मेयर के चुनाव के बाद अब डिप्टी मेयर की कुर्सी के लिए सियासी घमासान तेज हो गया है। 18 मार्च को शपथ ग्रहण के साथ ही 55 पार्षदों के बीच होने वाले इस चुनावी दंगल और प्रमुख दावेदारों के समीकरणों पर एक विस्तृत रिपोर्ट।

मार्च 8, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Dhanbad Deputy Mayor Election Political turmoil for the post, contenders step up support campaign

Dhanbad Deputy Mayor Election Political turmoil for the post, contenders step up support campaign

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Dhanbad Deputy Mayor Election: कोयलांचल की सरकार का मेयर तो चुन लिया गया है, लेकिन अब सबकी नजर डिप्टी मेयर की कुर्सी पर टिक गई है। इस पद को लेकर नगर निगम की राजनीति गरमा गई है और दावेदारों के बीच समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जो उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा निर्वाचित पार्षदों को अपने पक्ष में करने में सफल होगा, वही डिप्टी मेयर की कुर्सी तक पहुंच पाएगा।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची की नदी में ‘चुड़ैल’ देखकर डर गया ग्रामीण, पति पर पत्नी को धक्का देने का आरोप
  • आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव

Toggle
  • Dhanbad Deputy Mayor Election:18 मार्च को शपथ ग्रहण और चुनावी रण
  • दावेदारों की दौड़ और समीकरणों का खेल

Dhanbad Deputy Mayor Election:18 मार्च को शपथ ग्रहण और चुनावी रण

नगर निगम की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होगी। इसी दिन समाहरणालय में नवनिर्वाचित मेयर के साथ नगर निगम के सभी 55 वार्डों के पार्षद शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के बाद ही डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके साथ ही निगम बोर्ड का गठन और पहली बैठक भी आयोजित की जाएगी।
डिप्टी मेयर पद को लेकर फिलहाल सियासी हलचल तेज है। इस पद के दावेदार निर्वाचित पार्षदों को अपने खेमे में लाने के लिए लगातार संपर्क साध रहे हैं। कई संभावित उम्मीदवार जातीय समीकरण, व्यक्तिगत संबंध, राजनीतिक प्रभाव के साथ-साथ अन्य रणनीतियों के जरिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई पार्षदों के बीच लगातार बैठकों और बातचीत का दौर चल रहा है, ताकि चुनाव से पहले ही अपने पक्ष में माहौल बनाया जा सके।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

दावेदारों की दौड़ और समीकरणों का खेल

जानकारों के अनुसार वार्ड संख्या 26 के पार्षद विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह, वार्ड 20 के अशोक पाल, वार्ड 25 के प्रिय रंजन, वार्ड 28 के मनोरंजन, वार्ड 22 की सुमन सिंह, वार्ड 07 के अरुण कुमार चौहान और वार्ड 06 की कल्पना महतो समेत कई अन्य नाम डिप्टी मेयर की दौड़ में बताए जा रहे हैं। इनमें से कुछ पार्षद ऐसे भी हैं जो लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर आए हैं और अपने अनुभव के आधार पर मजबूत दावेदारी जता रहे हैं।
नगर निगम के नियमों के अनुसार डिप्टी मेयर बनने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 55 में से कम से कम 28 पार्षदों का समर्थन हासिल करना अनिवार्य होगा। ऐसे में आने वाले दिनों में जोड़-तोड़ की राजनीति और भी तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

इधर, शहर की सरकार के गठन को लेकर निगम प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। नगर आयुक्त अपने विभागीय पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं, ताकि नगर निगम से जुड़ी विकास योजनाओं को जल्द से जल्द गति दी जा सके। साथ ही कई अधूरी परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा कराने की भी तैयारी की जा रही है।अब सबकी नजर 18 मार्च पर टिकी है, जब शपथ ग्रहण के बाद डिप्टी मेयर पद के लिए होने वाला चुनाव कोयलांचल की राजनीति की दिशा तय करेगा।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Ritika Singh
Ritika Singh

सीनियर कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और प्रशासनिक गतिविधियों पर जमीनी रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

बोलपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, चुनाव से पहले धमकी के आरोप से गरमाई सियासत
धनबाद Dhanbad

बोलपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, चुनाव से पहले धमकी के आरोप से गरमाई सियासत

सितम्बर 28, 2026
कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? तकनीकी अड़चनों की मंत्री ने की समीक्षा
राजनीति Politics

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? तकनीकी अड़चनों की मंत्री ने की समीक्षा

सितम्बर 28, 2026
रांची की नदी में टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने समझा चुड़ैल; पति पर नदी में धक्का देने का आरोप
Breaking News

रांची की नदी में ‘चुड़ैल’ देखकर डर गया ग्रामीण, पति पर पत्नी को धक्का देने का आरोप

सितम्बर 28, 2026
Next Post
Jharkhnad News: पाकुड़ में हैवानियत! दुकान गई नाबालिग के साथ सामूहिक-तीन आरोपी गिरफ्तार

Jharkhnad News: पाकुड़ में हैवानियत! दुकान गई नाबालिग के साथ सामूहिक-तीन आरोपी गिरफ्तार

International Women's Day 2026 theme: deeper meaning of the "Give to Gain" theme

International women's Day 2026 theme: इतिहास, महत्व और "Give to Gain" थीम का गहरा अर्थ

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

बोलपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, चुनाव से पहले धमकी के आरोप से गरमाई सियासत

बोलपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, चुनाव से पहले धमकी के आरोप से गरमाई सियासत

सितम्बर 28, 2026

Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद में तनाव, 10 लोगों पर FIR; RAF और पुलिस बल तैनात

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? तकनीकी अड़चनों की मंत्री ने की समीक्षा

October School Holiday List 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार! देखें बिहार-झारखंड के स्कूलों का पूरा कैलेंडर

रांची की नदी में ‘चुड़ैल’ देखकर डर गया ग्रामीण, पति पर पत्नी को धक्का देने का आरोप

लगातार 7 हफ्ते लाल रहने के बाद फिर टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी बिकवाली; जानें वजह

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra