Koderma: कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड स्थित खरपोका गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। दो दर्जन से अधिक हाथियों के गांव के आसपास डेरा डालने से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, हाथी खेतों में लगी धान और सब्जियों की फसल रौंद रहे हैं।
फसलों की सुरक्षा के लिए रातभर जागकर पहरेदारी कर रहे ग्रामीण
रात होते ही हाथियों के गांव की ओर आने से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों को अपनी जान-माल और फसलों की सुरक्षा के लिए रातभर जागकर पहरेदारी करनी पड़ रही है। खेती पर निर्भर परिवारों के सामने फसल बर्बाद होने से आर्थिक नुकसान का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों का दावा है कि पिछले एक वर्ष में क्षेत्र में हाथियों के हमले से डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
Read More- कोडरमा में कीटनाशक का इंजेक्शन देकर हत्या-पत्नी ने प्रेमी से संग मिलकर उतारा मौत के घाट
ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को भगाने की मांग की
ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने और नुकसान झेल रहे किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
Read More- कोडरमा के गुमो चौक पर में तेज रफ्तार कार ने मजदूर को कुचला, मौत-NH-20 रोड जाम
फिलहाल वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को अब हाथियों के गांव से दूर जाने और फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई का इंतजार है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









