Dhanbad: सिंदरी के लोहार बस्ती में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। फ्रिज से करंट लगने के कारण 35 वर्षीय लवली देवी की मौत हो गई। वह स्थानीय इलेक्ट्रिक मिस्त्री संजय लाल खत्री की पत्नी थीं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कैसे हुई घटना
गुरुवार शाम करीब 6 बजे लवली देवी घर के फ्रिज से सामान निकाल रही थीं। उसी दौरान अचानक करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। उस समय घर पर केवल बच्चे मौजूद थे। उनके पति संजय खत्री मार्केट में काम की तलाश में गए हुए थे।
इलाज के दौरान गई जान
गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें पहले सिंदरी के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया, जहां से धनबाद के एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार पर टूटा संकट
लवली देवी अपने पीछे पति और तीन छोटी बच्चियों को छोड़ गई हैं। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार और मोहल्ले के लोग गहरे सदमे में हैं।
पुलिस की कार्रवाई
बलियापुर थाना प्रभारी आशीष भारती ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया है और जांच की जा रही है।












