Ranchi: राजधानी रांची स्थित रिम्स ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही और भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए खुलासा हुआ है कि मरीजों को अस्पताल के स्ट्रेचर के लिए अवैध वसूली का सामना करना पड़ रहा है।
Rims ट्रॉमा सेंटर में स्ट्रेचर घोटाला: मरीजों से अवैध वसूली का Video Viral#rims #scam #irfanansari #hemantsoren #Ranchi #ranchinews #Jharkhand #jharkhandnews #viralvideo #viral #treding #LatestNews @IrfanAnsariMLA @HemantSorenJMM @JmmJharkhand pic.twitter.com/GVK3kaZNwt
— Khabar Mantra Live (@Khabarmantlive) September 12, 2025
स्ट्रेचर के लिए रिश्वत, मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़
स्टिंग वीडियो में साफ दिखा कि जब मरीजों के परिजन स्ट्रेचर की मांग करते हैं, तो अस्पताल कर्मचारी “खाली नहीं है” कहकर मना कर देते हैं। लेकिन जैसे ही पैसे की पेशकश की जाती है, तुरंत स्ट्रेचर उपलब्ध करा दिया जाता है।
इस लापरवाही के कारण 108 एम्बुलेंस से लाए गए गंभीर मरीजों को कई-कई घंटे एम्बुलेंस की स्ट्रेचर पर ही पड़े रहना पड़ता है। परिजनों और ड्राइवरों को घंटों तक परेशान होना पड़ता है, जबकि मरीज दर्द और असुविधा झेलते रहते हैं।
रिम्स प्रशासन का दावा और हकीकत
रिम्स प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर मौजूद हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और एम्बुलेंस ड्राइवरों के बयान प्रशासन के दावों की पोल खोल रहे हैं।
बड़ा सवाल – कब सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था?
राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करती है, लेकिन राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल में ही यदि मरीजों को स्ट्रेचर जैसी बुनियादी सुविधा के लिए रिश्वत देनी पड़े, तो यह स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर नाकामी है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








