रांची: आज रांची स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, हेहल में Revamped RGSA योजना के अंतर्गत ‘सशक्त पंचायत नेत्री अभियान’ का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की सभी महिला निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व, प्रशासन और सतत विकास के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर उन्हें सशक्त बनाना है.
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
– इस अभियान के तहत ‘सशक्त पंचायत सतत विकास प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम’ की भी शुरुआत हुई.
– यह पहल महिला जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व के नए आयाम सिखाने और निर्णय लेने में समर्थ बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है.
– कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को केवल प्रतिनिधि नहीं, बल्कि गांव के विकास की प्रेरक शक्ति बनाना है.
यह प्रशिक्षण महिलाओं को सक्षम बनाकर उन्हें सामाजिक बदलाव की अग्रदूत बनाने की राह प्रशस्त करेगा. वे अब गांव के विकास कार्यों में ज्यादा प्रभावशाली भूमिका निभा सकेंगी, जिससे लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूती मिलेगी.













