Jharkhand News: करमा पर्व के शुभ अवसर पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले की 3,78,641 महिलाओं को अगस्त माह की ₹2,500 सम्मान राशि भेज दी है। इस योजना के तहत कुल ₹94.66 करोड़ की राशि आधार आधारित डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभुक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई है।
करमा पर्व पर महिलाओं को मिला उपहार
राज्य सरकार का कहना है कि यह आर्थिक सहायता न सिर्फ महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाएगी, बल्कि उन्हें सामाजिक रूप से भी अधिक आत्मनिर्भर बनाएगी।
read more- Breaking News: पलामू के केदल जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल
अगस्त माह में लाभ पाने वाली प्रमुख क्षेत्रवार संख्या:
- अनगड़ा: 16,687
- नामकुम: 17,524
- कांके: 31,487
- मांडर: 23,234
- सदर शहरी क्षेत्र: 20,204
- रातू: 18,630
- तमाड़: 18,486
रांची डीसी का बयान:
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि “करमा पर्व के मौके पर महिलाओं को यह आर्थिक सहयोग जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लाएगा। जिले में पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।”
read more- बिहार बंद: PM मोदी की मां को गाली देने पर NDA का विरोध प्रदर्शन, राज्यभर में असर












