Dhanbad: बैंक मोड़ रेलवे ओवरब्रिज का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। ब्रिज के एक लेन में 182 मीटर आरसीसी ढलाई तथा जोइंट्स का काम पूरा हो गया है। ढलाई की मजबूती के लिए उसपर अभी पानी दिया जा रहा है। इसके बाद एक जून से दूसरी लेन का मरम्मत का काम किया जाएगा। उक्त जानकारी सोमवार को ब्रिज के निरीक्षण के दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा ने दी।
read more: पहलगाम हमले और सीजफायर पर विशेष सत्र बुलाकर जवाब दे केंद्र सरकार: JMM
एडीएम ने युद्ध स्तर पर काम पूरा करने का दिया निर्देश
उन्होंने काम कर रही कंपनी को मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने तथा युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया। दूसरी लेन में पानी की पाइपलाइन भी है। इसलिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को सतर्क रहने और पाइपलाइन में लीकेज नहीं हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद, सहायक अभियंता जीतेन्द्र मिश्रा, ठेकेदार संजय गोतिया व अन्य लोग मौजूद थे।












