Jharkhand News: रांची में कांग्रेस द्वारा आज पेसा नियमावली कानून पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस महासचिव प्रसाद श्रीवेला, झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री इरफान अंसारी, पाकुड़ विधायक निशात आलम, पूर्व मंत्री बंधनु तिर्की और लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत सहित कई विधायक और कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल हुए.
पेसा कानून की नियमावली पर चर्चा
इस दौरान पेसा कानून की नियमावली पर चर्चा हुई और पेसा को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने और ग्रामसभा को निर्णय लेने की वास्तविक शक्ति प्रदान करने को लेकर विचार विमर्श किया गया.
कांग्रेस का उद्देश्य
कांग्रेस का कहना है कि उनका उद्देश्य पेसा कानून को झारखंड की सामाजिक-सांस्कृतिक और स्थानीय ज़रूरतों के अनुरूप लागू करवाना है ताकि, आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सकें और ग्राम स्तर पर लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हो सकें.
read more- LALU YADAV: चरवाहा से मुख्यमंत्री तक, लालू यादव और विवादों का सफर












