धनबाद। सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बड़ई बस्ती में पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान ऋतिक शर्मा (23 वर्ष, पिता-विनोद शर्मा, निवासी-बड़ई बस्ती, थाना-मधुबन) के रूप में हुई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिव मंदिर के पास एक युवक हथियार लेकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर सोनारडीह ओपी और आसपास के थानों की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी लोडेड कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ मधुबन थाना (सोनारडीह ओपी) में कांड संख्या 82/2025, धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस टीम
छापामारी दल में कतारस अंचल के मुकेश कुमार चौधरी, सोनारडीह ओपी प्रभारी दिलीप कुमार पाल, बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार, मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार, हरिहरपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार झा, सोनारडीह ओपी के राजकुमार सिंह व उदित सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।











