रांची में पुलिस प्रशासन ने एक अहम कदम उठाते हुए थानों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। सिटी की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी राकेश रंजन ने चार थाना प्रभारियों की नई नियुक्ति की है।
जारी आदेश के मुताबिक, कोतवाली थाना की कमान अब सनोज कुमार चौधरी को सौंपी गई है। वहीं लोअर बाजार थाना का प्रभार लव कुमार सिंह संभालेंगे।
इसके अलावा डेली मार्केट थाना में नितिन कुमार सिंह को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं धुर्वा थाना की जिम्मेदारी अरुण कुमार महथा को दी गई है।
पुलिस मुख्यालय के इस फैसले को शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में कार्यप्रणाली में बदलाव और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








