Monday, March 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

02 अप्रैल 2025 का राशिफल: धन, करियर और प्यार में कैसा रहेगा आपका दिन, किसे रहना होगा सतर्क?

April 2, 2025
in धर्म-अध्याय
A A
Share on FacebookShare on Twitter

हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (2 अप्रैल) को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, बुधवार (2 अप्रैल) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया गया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

♈ मेष :  (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )

नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर चंद्रमा मिथुन राशि का तृतीय होकर घर -परिवार के लिए बहुत बेहतर है। व्यवसाय में सफलता प्राप्ति का दिवस है। अब जॉब में प्रोमोशन के लिए भी प्रयास करें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो यह आपको काफी नुकसान पहुंचा सकता है। दूसरों के प्रति अपने व्यवहार को अच्छा बनाएं। बड़ा निवेश करने का प्लान बनेगा। लेकिन निवेश करने के लिए सही दिन नहीं है। इसलिए इससे बचें। प्रेमी के साथ यात्रा पर जाएं।

Related Post

Aaj ka Rashifal March 16, todays horscope A combination of financial gain and success awaits these zodiac signs

Aaj ka Rashifal 16 March 2026: इन राशियों के लिए है धन लाभ और सफलता का योग, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

March 16, 2026
Aaj ka Rashifal, March 15, 2026: Find out how the day will unfold for every sign, from Aries to Pisces

Aaj ka Rashifal 15 March 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

March 15, 2026
Today's Horoscope, March 13, 2026: Which zodiac signs will be blessed on Friday? Learn about the fortunes of Aries to Pisces

Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: शुक्रवार को किन राशियों पर बरसेगी कृपा? जानें मेष से मीन तक का भाग्य

March 13, 2026
Aaj ka Rashifal 12 March 2026 zodiac signs will be showered with money on Thursday, know the fortune of Aries to Pisces

Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: गुरुवार को इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, जानें मेष से मीन तक का भाग्य

March 12, 2026
  • आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। तिल व उड़द का दान करें।
  • शुभ रंग – नारंगी व लाल।
  • शुभ अंक – 01 व 09।

♈ मेष :  (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )

नवरात्रि का चतुर्थ दिवस मंगलमय है। चंद्रमा द्वितीय, शनि कुंभ व इस राशि में गोचर करते गुरु छात्रों के लिए शुभ हैं। आज का दिन कॅरियर में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की संभावना है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।धैर्य बनाए रखें, समझदारी के साथ कार्य करें। लाभ मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। आपको सफलता के रास्ते पर ले जाएगा। दिन आपके फेवर में रह सकता है। इसका लाभ उठाएं। खाली समय में फिल्म देखें। अगर फिल्म पसंद नहीं तो जीवनसाथी को समय दें।

  • आज का उपाय – श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना श्रेयस्कर है।
  • शुभ रंग – सफेद व हरा।
  • शुभ अंक – 04 व 08।

♊ मिथुन : (Gemini)(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : )

आज बिजनेस व जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। चंद्रमा इसी राशि में व शनि नवम यानी भाग्य भाव में है। जॉब में प्रोमोशन के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि सभी स्थितियां अनुकूल हैं। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।आपको आज परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जिसकी वजह से आपका कॉम्फिडेंस लेवल भी बढे़गा। अपने प्लान को किसी से शेयर करने से बचें। प्रेम को लेकर आज आपके बीच में भावनात्मक उथल-पुथल होने की संभावना है।

  • आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें।
  • शुभ रंग – बैंगनी व हरा।
  • शुभ अंक – 04 व 08।

♋ कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

चंद्रमा व्यय भाव में रहकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। शुक्र बिजनेस को सफल करेगा। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप शेयर बाजार के पावर, बैंकिंग व स्टील सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।स्वास्थ्य को लेकर तनाव लेने से बचें। नहीं तो स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। सकारात्मक सोचें। वित्तीय संकटों से निपटने की तैयारी रखें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकते हैं। अपने व्यवहार पर ध्यान दें। जीवनसाथी से बातें करें, उसके साथ समय बिताएं। दिन अच्छा लगेगा।

  • आज का उपाय – श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ और तिल व चावल का दान करें।
  • शुभ रंग – नारंगी व पीला।
  • शुभ अंक – 01 व 02।

♌ सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) :

सूर्य मीन राशि में व गुरु कर्म भाव में है। चंद्रमा एकादश गोचर कर रहा है। कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। मेष राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में तनाव से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का सहारा लें।आज महत्वपूर्ण निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं, जिससे आप अपने बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेंगे। आपके दोस्त भी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। बॉस का नजरिया भी आपके प्रति अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के बीच पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

  • आज का उपाय – भगवान हनुमान की उपासना करें। अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।
  • शुभ रंग – लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक – 01 व 09।

♍ कन्या (Virgo)( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो ) :

सूर्य सप्तम व चंद्रमा दशम है। जॉब में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। व्यवसाय में भी सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्त आपकी मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं। खर्च आज बढ़ सकते हैं। लेकिन खर्चों को लेकर चिंता न करें। रोमांटिक मूड में अचानक से बदलाव की वजह से आपका साथी हैरान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

  • आज का उपाय – दुर्गासप्तशती का पाठ तथा सप्त अन्न का दान करें। गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।
  • शुभ रंग – नीला व बैंगनी।
  • शुभ अंक – 04 व 09।

♎ तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते) :

नवम चंद्रमा व वृष के गुरु बिजनेस को लेकर खुश रखेंगे। शनि व चंद्र गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। व्यवसाय बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। युवा मेहनत करें। लव लाइफ में आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। योग व ध्यान करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।आज आप किसी बात को लेकर मानसिक और शारीरिक थकावट महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आप थोड़ा सा आराम करें, राहत मिलेगी। खानपान पर ध्यान दें। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। प्रशंसा करेगा। उसे समय दें।

  • आज का उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को गुड़ खिलाएं।
  • शुभ रंग – नीला व बैंगनी।
  • शुभ अंक – 04 व 06।

♏ वृश्चिक (Scorpio) ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) :

अष्टम चंद्रमा स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं हैं। अचानक धन व्यय होगा। परिवार संग कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा, जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।आप आज किसी कार्य को लेकर काफी खुश रहेंगे। जिसकी वजह से आपका पूरा दिन खुशनुमा रहने वाला है। अगर आपको ऊपर पैसों का कर्ज है तो वह भी कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगा। अपने कौशल का भरपूर प्रयोग करें। पारिवारिक जीवन में सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए प्रतिदिन अपने देवता को पीले फूल चढ़ाएं।

  • आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ व सात अन्न का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
  • शुभ रंग – पीला व लाल।
  • शुभ अंक – 04 व 08।

♐ धनु  (Sagittarius)(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) :

घर में खुशियों का माहौल होगा। चतुर्थ सूर्य, षष्ठम गुरु व सप्तम चंद्रमा जॉब में सफलता देगा। सफलता भरा दिवस रहेगा। स्टूडेंट्स स्टडी को और बेहतर करें। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।आपको आज अपने लिए समय निकलने की जरूरत है। माता-पिता को स्वास्थ्य प्राब्लम हो सकती है। उनका ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति पर इसका असर पड़ सकता है। रिश्तेदारों का आज घर पर आगमन हो सकता है। शॉर्ट-टर्म निवेश में लाभ मिलने की संभावना है।

  • आज का उपाय – महामृत्युंजय महा मंत्र का जप करें।
  • शुभ अंक – 02 व 09।
  • शुभ रंग – लाल व पीला।

♑ मकर(Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ) :

इस राशि से तृतीय सूर्य, पंचम गुरु व षष्ठम चंद्रमा जॉब के लिए शुभ है। व्यवसाय अब बेहतर होगा। आप विद्वान व आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। मकान क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।आज आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। घबराने की जरूरत नहीं है। वित्तीय सुधार होगा। घर पर खुशनुमा माहौल बना रहेगा। प्रेमी आपका आज रोमांटिक मूड में नजर आएगा। उसके साथ मजबूत संबंध बनेंगे। जल्दबाजी में अपनी गुप्त योजना किसी से शेयर न करें।

  • आज का उपाय – चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें।
  • शुभ रंग – आसमानी व हरा।
  • शुभ अंक – 04 व 07।

♒ कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :

द्वितीय सूर्य व पंचम चंद्रमा कॅरियर में बड़ा लाभ दे सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। व्यावसायिक सफलता से खुश रह सकते हैं। पारिवारिक विवादों को प्रेम से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे, पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नई योजना से आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को ऐसी बातें कहने से बचें, जो दूसरों को बुरी लग सकती है। प्रियजनों के साथ अच्छे से पेश आएं। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा।

  • आज का उपाय – दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
  • शुभ रंग – सफेद व लाल।
  • शुभ अंक – 07 व 08।

♓ मीन (Pisces)( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची ) :

सूर्य इसी राशि में तथा चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं। कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। जॉब वर्क को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। सुखद यात्रा होगी।आज आप अपनी क्षमता को पहचानें। नए विचारों से आपको वित्तीय लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ समय बिताएं, उनके स्वास्थ्य की जानकारी लें। जीवनसाथी से स्नेह मिलेगा। किसी से वादा करने से बचें। शेयर बाजार में लाभ मिल सकता है।

  • आज का उपाय – नवरात्र में माता दुर्गा के 108 नाम का नियमित जप करें।
  • शुभ रंग – लाल व पीला।
  • शुभ अंक – 02 व 09।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 02 अप्रैल 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Posts

Aaj ka Rashifal March 16, todays horscope A combination of financial gain and success awaits these zodiac signs
धर्म-अध्याय

Aaj ka Rashifal 16 March 2026: इन राशियों के लिए है धन लाभ और सफलता का योग, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

March 16, 2026
Aaj ka Rashifal, March 15, 2026: Find out how the day will unfold for every sign, from Aries to Pisces
धर्म-अध्याय

Aaj ka Rashifal 15 March 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

March 15, 2026
Today's Horoscope, March 13, 2026: Which zodiac signs will be blessed on Friday? Learn about the fortunes of Aries to Pisces
धर्म-अध्याय

Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: शुक्रवार को किन राशियों पर बरसेगी कृपा? जानें मेष से मीन तक का भाग्य

March 13, 2026
Next Post

आईपीएल 2025: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को आठ विकेट से हराया

बाल सुधार गृह से 21 बाल बंदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Big Breaking : पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीख का ऐलान, यहां देखे लिस्ट

West Bengal Election 2026 से पहले बंगाल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, मुख्य सचिव और डीजीपी समेत कई अधिकारी बदले गए

March 16, 2026

Gas संकट पर विधानसभा में हंगामा! क्या Jharkhand में और बढ़ेगी किल्लत?

Iran Israel War: होर्मूज में महायुद्ध की आहट! जापान और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से किया इंकार, ट्रंप ने दे डाली धमकी

Bihar में राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 2 विधायक गायब, क्रॉस वोटिंग का डर

Jharkhand Assembly : संकट में झारखंड का मिनी लंदन, सदन में उठा मैक्लुस्किगंज को बचाने का मुद्दा

Palamu News: पलामू में कमरे से संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra