यह खबर सुनेंऑडियो
Jharkhand News: धनबाद में जिला पुलिस ने अवर निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। कुल 155 पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सूची में थाना प्रभारी से लेकर ओपी और मॉनिटरिंग सेल तक के अधिकारी शामिल हैं।
धनबाद थाना, बरवाअड्डा, निरसा, जोरापोखर और झरिया समेत लगभग हर बड़े थाने में बदलाव किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को महिला थाना, साइबर थाना, पीटीसी और पुलिस केंद्र धनबाद में पदस्थापित किया गया है। वहीं, कई अधिकारियों को सेवानिवृत्ति की तिथि तक पुलिस केंद्र में ही जिम्मेदारी सौंपी गई है।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस बड़े फेरबदल का मकसद जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करना और फील्ड लेवल पर कामकाज को दुरुस्त करना है।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive







