Thursday, May 21, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Big Breaking: 24 घंटे के अंदर Jharkhand के सारंडा से 25 नक्सली करेंगे सरेंडर

Jharkhand Breaking: झारखंड के सारंडा में सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के बीच बड़ी खबर! मिसिर बेसरा के दस्ते के 25 नक्सली जल्द कर सकते हैं आत्मसमर्पण। जानें क्या है पूरी जानकारी।

May 20, 2026
in Breaking News, झारखंड
A A
Big Breaking: 25 Naxals from Jharkhand's Saranda to surrender within 24 hours.

Big Breaking: 25 Naxals from Jharkhand's Saranda to surrender within 24 hours.

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: झारखंड के सारंडा में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। इसी बीच, जरूरी खबर यह है कि अगले 24 घंटे के भीतर एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर के दस्ते से जुड़े 25 नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इनमें महिला और पुरुष कैडर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि लगातार चल रहे सुरक्षाबलों के ऑपरेशन और जंगलों में बढ़ते दबाव के कारण संगठन के भीतर बिखराव की स्थिति बन गई है।

10 महिला कैडर और 15 पुरुष नक्सली हैं शामिल

सूत्रों की मानें तो आत्मसमर्पण करने वालों में 10 महिला कैडर और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इनमें 5 इनामी नक्सली भी शामिल है। चर्चा है कि 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर अश्विन, 10 लाख का इनामी चंदन लोहरा, पांच लाख का इनामी सोहन पुनेई उर्फ रंगा, सब-जोनल कमांडर माधई पात्रा, दो लाख की इनामी महिला नक्सली रजनी मुदगम और सलोनी मुंडा उर्फ पारूल भी सरेंडर करने वालों में शामिल हो सकते हैं।

Jharkhand: लंबे समय से संगठन को कर रहे थे मजबूत

महिला कैडर में रजनी मुदगम, सलोनी मुंडा उर्फ पारूल समेत कई सक्रिय महिला सदस्य शामिल बताई जा रही हैं, जो लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रही थीं।सूत्रों का दावा है कि इन नक्सलियों के पास से कई अत्याधुनिक हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद हो सकती है।

मिसिर बेसरा और असीम मंडल सारंडा से हो चुका है फरार

इधर, एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर और असीम मंडल उर्फ आकाश को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों को फिलहाल दोनों के ठिकाने की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। सूत्रों का दावा है कि मिसिर बेसरा फिलहाल अपने दस्ते से अलग हो चुका है और संभवत सारंडा क्षेत्र छोड़ चुका है। वहीं असीम मंडल को लेकर भी लगातार इनपुट जुटाए जा रहे हैं।

मंगलवार को केडबीर जंगल में हुआ था मुठभेड़

इसी बीच मंगलवार की बात की जाए तो सर्च अभियान में निकले सुरक्षाबलों का सोनुवा के केडबीर जंगल में नक्सलियों से आमना-सामना हुआ था। जहां पुलिस पार्टी को देख कर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसका सुरक्षबलों ने मुंहतोड़ जबाब दिया। पुलिस को अपने ऊपर भारी पड़ता देख नक्सली अपना साजो सामान छोड़ कर जंगल की तरफ फरार हो गए। बताया जा रहा है, कि इस मुठभेड़ में भी कई नक्सली घायल हुए है।

इधर नक्सलियों के आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा की जा सकती है। अगर यह सरेंडर होता है, तो इसे झारखंड में नक्सल अभियान के खिलाफ सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जाएगा, जहां 25 नक्सली एक साथ सरेंडर करेंगे। अब बस इंतजार कीजिए आज रात का, क्योंकि कल यानी 21 मई की सुबह झारखंड के लिए बेहद खाश होने वाली है। –आदित्य सिंह

Related Posts

झारखंड में पहली बार 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 इनामी समेत 426 घटनाओं में थे शामिल , पूरी सूची
Breaking News

 ब्रेकिंग न्यूज: झारखंड में पहली बार 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 इनामी समेत 426 घटनाओं में थे शामिल , पूरी सूची

May 20, 2026
Ranchi News: Review of social welfare, health and social security schemes, DC Manjunath Bhajantri gave strict instructions
झारखंड

Ranchi News: समाज कल्याण, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने दिए सख्त निर्देश

May 20, 2026
Ranchi DC की पहल रंग लाई, RTE लॉटरी से 641 बच्चों को निजी स्कूलों में मिला मुफ्त एडमिशन
रांची

Ranchi DC की पहल रंग लाई, RTE लॉटरी से 641 बच्चों को निजी स्कूलों में मिला मुफ्त एडमिशन

May 20, 2026
Next Post
बेड़ो में प्रेम-प्रसंग में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, हाई टेंशन बिजली टावर पर लटककर दे दी जान

बेड़ो में प्रेम-प्रसंग में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, हाई टेंशन बिजली टावर पर लटककर दे दी जान

Gardening in Summer: Stepping out in the scorching heat? Keep your garden plants safe with these tips

Gardening in summer: प्रचंड गर्मी में घर से बाहर जा रहे हैं? इन टिप्स से सुरक्षित रखें अपने गार्डन के पौधे

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

झारखंड में पहली बार 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 इनामी समेत 426 घटनाओं में थे शामिल , पूरी सूची

 ब्रेकिंग न्यूज: झारखंड में पहली बार 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 इनामी समेत 426 घटनाओं में थे शामिल , पूरी सूची

May 20, 2026

Ranchi News: समाज कल्याण, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने दिए सख्त निर्देश

Ranchi DC की पहल रंग लाई, RTE लॉटरी से 641 बच्चों को निजी स्कूलों में मिला मुफ्त एडमिशन

लोयाबाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोलीबारी-पथराव में दर्जनभर घायल

Dhanbad के बांसजोड़ा में खूनी संघर्ष: गोलीबारी में वृद्ध घायल, कई लोग जख्मी, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Jharkhand Naxal surrender: लाल आतंक से ‘व्हाइट कॉरिडोर’ तक, आखिर कैसे कमजोर हुआ नक्सलियों का गढ़?

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra