सोमवार, सितम्बर 28, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

झारखंड के 7 साल के इशांक ने समंदर चीरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, CM हेमंत सोरेन ने दिया बड़ा इनाम

मई 7, 2026
in झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
झारखंड के 7 साल के इशांक ने समंदर चीरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, CM हेमंत सोरेन ने दिया बड़ा इनाम

झारखंड के 7 साल के इशांक ने समंदर चीरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, CM हेमंत सोरेन ने दिया बड़ा इनाम

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची की नदी में ‘चुड़ैल’ देखकर डर गया ग्रामीण, पति पर पत्नी को धक्का देने का आरोप
  • आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव

Toggle
  • इशांक सिंह ने अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया
    • प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर प्लेटफॉर्म मिले इस निमित्त राज्य सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह को उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। बताते चलें कि रांची के इशांक सिंह ने विगत 30 अप्रैल 2026 के दिन लगातार 9 घंटे 50 मिनट तैरकर भारत और श्रीलंका के बीच स्थित चुनौतीपूर्ण पाल्क स्ट्रेट (palk Strait, 29 किलोमीटर) को पार करते हुए अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इशांक सिंह को कई विभिन्न खिताबों से सम्मानित किया गया है।

इशांक सिंह ने अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बाल तैराक ईशान सिंह ने पाक स्ट्रेट पार कर देश और दुनिया में झारखंड प्रदेश का नाम रोशन कर दिखाया है। मौके पर मुख्यमंत्री ने इशांक सिंह के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि तैराकी के क्षेत्र में इनकी सफलता पूरे राज्य के लिए गौरव का क्षण रहा।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। झारखंड में हमारी सरकार ने एक बेहतर खेल नीति बनाई है, जिसका लाभ यहां के खिलाड़ियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास व्यक्त किया कि सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का मान बढ़ाएंगे।

प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर प्लेटफॉर्म मिले इस निमित्त राज्य सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बाल तैराक इशांक सिंह कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है। इनकी सफलता राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के भीतर इशांक सिंह जैसे प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर प्लेटफॉर्म मिले इस निमित्त राज्य सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा खेल के क्षेत्र में झारखंड प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। यहां के खेल प्रतिभाओं ने कई मौकों पर पूरे विश्व अपना लोहा मनवाया है। झारखंड के खिलाड़ी अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं। राज्य के युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी को और ऊर्जावान बनाएगी।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि आने वाले दिनों में तैराकी प्रशिक्षण सहित सभी सुविधाओं के विस्तार हेतु कार्य योजना बनाते हुए राज्य सरकार आगे बढ़ेगी तथा राज्य में तैराकी प्रतिभावों को आधुनिक सुविधा प्रदान करेगी। मौके पर मुख्यमंत्री ने वर्तमान समय में तैराकी से संबंधित सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी उपस्थित खेल विभाग के अधिकारियों से ली। मौके पर मुख्यमंत्री ने इशांक सिंह की माता, पिता तथा कोच को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्य के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार, निदेशक खेल आसिफ इकराम, उप निदेशक राजेश कुमार, तैराकी संघ से शैलेंद्र तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

रांची की नदी में टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने समझा चुड़ैल; पति पर नदी में धक्का देने का आरोप
Breaking News

रांची की नदी में ‘चुड़ैल’ देखकर डर गया ग्रामीण, पति पर पत्नी को धक्का देने का आरोप

सितम्बर 28, 2026
आज बैंक खुले हैं या बंद 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली
Breaking News

आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट

सितम्बर 28, 2026
Hemant government is covering up the allegations of corruption made under the Whistle Blower Act: Pratul Shahdev
झारखंड Jharkhand News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव

सितम्बर 28, 2026
Next Post
Jharkhand News: Land Registration and Mutation Work 'Jharbhoomi' Portal to Remain Closed for 2 Days

Jharkhand News: झारखंड में जमीन रजिस्ट्री और म्यूटेशन का काम ठप, 2 दिनों तक बंद रहेगा 'झारभूमि' पोर्टल

Politics intensifies over Prince Khan's video, Babulal Marandi demands a high-level investigation into the allegations against the SSP.

Prince Khan के वायरल वीडियो के बाद बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, SSP पर लगे आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रांची की नदी में टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने समझा चुड़ैल; पति पर नदी में धक्का देने का आरोप

रांची की नदी में ‘चुड़ैल’ देखकर डर गया ग्रामीण, पति पर पत्नी को धक्का देने का आरोप

सितम्बर 28, 2026

लगातार 7 हफ्ते लाल रहने के बाद फिर टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी बिकवाली; जानें वजह

Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव

Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra