Ranchi: राजधानी राँची के निवारणपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने हरमू नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव पूरी तरह सड़ चुका था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कई दिनों पुराना हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोग डरे हुए हैं.












