बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

रामगढ़ हादसे पर सियासी संग्राम: BJP ने कहा हत्या, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

झारखंड के रामगढ़ जिले के करमा प्रोजेक्ट में हुए दर्दनाक हादसे पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

जुलाई 5, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Political battle over Ramgarh accident: BJP called it murder, Congress targeted Modi government

Political battle over Ramgarh accident: BJP called it murder, Congress targeted Modi government

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand : झारखंड के रामगढ़ जिले के करमा प्रोजेक्ट में हुए दर्दनाक हादसे पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम् नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया, तो वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया।

Table of Contents

Toggle
  • मरांडी का आरोप: यह हादसा नहीं, हत्या है!
  • कांग्रेस का पलटवार: सीसीएल केंद्र के अधीन, जवाब दे कोयला मंत्री
  • राजनीति गरम, मजदूरों की सलामती पर दुआएं जारी

मरांडी का आरोप: यह हादसा नहीं, हत्या है!

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि,

“यह कोई हादसा नहीं, यह हत्या है। यह हत्या उस भ्रष्ट और निकम्मी हेमंत सरकार की लापरवाही से हुई है, जो दिन के उजाले में चल रहे इस अवैध कोयला कारोबार पर आंखें मूंदे बैठी है। कब तक झारखंड के गरीब यूँ ही अपनी जान गँवाते रहेंगे?”

उन्होंने दावा किया कि रामगढ़, धनबाद, हज़ारीबाग़ और बोकारो में कोयले के अवैध कारोबार ने मौत का कारोबार बना दिया है। मरांडी ने पुलिस और प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब “सरकारी संरक्षण” में हो रहा है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा,

“इस सरकार को हर एक जान का हिसाब देना होगा। राज्य को अगर अवैध डीजीपी चला रहे हैं, तो जनता की सुरक्षा की उम्मीद किससे करें?”

कांग्रेस का पलटवार: सीसीएल केंद्र के अधीन, जवाब दे कोयला मंत्री

मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा,

“अगर बाबूलाल जी को यह हादसा हत्या लग रही है, तो देश के कोयला मंत्री पर हत्या का FIR दर्ज होना चाहिए। करमा प्रोजेक्ट CCL का है और CCL सीधे केंद्र सरकार के अधीन है। अगर दिन के उजाले में अवैध खनन हो रहा था, तो CISF क्या कर रही थी, जो CCL में तैनात है?”

सिन्हा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि,

“भाजपा की सरकार में अगर रेल दुर्घटना हो तो जिम्मेदारी रेल मंत्री की नहीं, बॉर्डर फेल हो तो गृह मंत्री की जिम्मेदारी नहीं, और अगर अवैध खनन हो रहा है तो कोयला मंत्री की जिम्मेदारी नहीं? भाजपा अपनी जवाबदेही से कब तक भागेगी?”

राजनीति गरम, मजदूरों की सलामती पर दुआएं जारी

इस बीच हादसे में फंसे मजदूरों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और राज्य भर से दुआओं का सिलसिला भी। राजनीतिक बयानबाजी के बीच आम लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि इस मौत के सौदे के लिए असली जिम्मेदार आखिर कौन है – राज्य सरकार या केंद्र?

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

JPSC घेराव से पहले रांची में हाई अलर्ट, JPSC कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
Breaking News

JPSC घेराव से पहले रांची में हाई अलर्ट: JPSC कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, 14वीं PT परीक्षा परिणाम पर बढ़ा विवाद

जुलाई 22, 2026
Major road accident in Koderma
झारखंड Jharkhand News

Koderma में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक और कंटेनर की भीषण टक्कर

जुलाई 22, 2026
Breaking News: BJP and Congress face off in Ranchi today; possibility of a clash
Breaking News

Breaking News: रांची में आज भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, टकराव की आशंका

जुलाई 22, 2026
Next Post
Raid in Ranchi hotel: Seven Indian agents of Chinese cyber gang arrested, wanted in 68 cases

रांची के होटल में छापा: चीनी साइबर गिरोह के सात भारतीय एजेंट गिरफ्तार, एक स्पेशल एजेंट भी शामिल

The earth has picked up speed: now the days are getting shorter!

तेज़ी से घुमने लगी है पृथ्वी, छोटे हो रहे है दिन जाने क्यों...

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

JPSC घेराव से पहले रांची में हाई अलर्ट, JPSC कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

JPSC घेराव से पहले रांची में हाई अलर्ट: JPSC कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, 14वीं PT परीक्षा परिणाम पर बढ़ा विवाद

जुलाई 22, 2026

Koderma में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक और कंटेनर की भीषण टक्कर

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी चिंता

झारखंड में खुलेगा फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, आज होगा ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर

Breaking News: रांची में आज भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, टकराव की आशंका

22 July 2026: Jharkhand में आज फिर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में अलर्ट जारी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra