Share Market Updates: बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत बेहद संतुलित और सतर्क रही. निवेशक फिलहाल भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच संभावित ‘मिनी व्यापार समझौते’ को लेकर इंतजार की मुद्रा में दिखाई दिए.
बाजार की शुरुआत कैसी रही?
NSE Nifty 50 ने 25,514.60 पर कारोबार की शुरुआत की, जो कि 7.90 अंकों (0.03%) की मामूली गिरावट है. BSE Sensex 92.69 अंक (0.11%) की गिरावट के साथ 83,619.82 पर खुला.
भारत-ईयू व्यापार
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि निवेशकों की नजर भारत-ईयू के संभावित ‘मिनी ट्रेड डील’ पर टिकी हुई है, जिसकी घोषणा अगले 48 घंटे में हो सकती है. बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने बताया कि बाजार फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और बड़ी हलचल इंटरिम टैरिफ फ्रेमवर्क पर निर्भर करेगी. अजय बग्गा ने कहा कि “बाजार 10% यूनिवर्सल टैरिफ को पहले ही मूल्य में शामिल कर चुका है. इससे अधिक टैरिफ दर आने पर हल्की निराशा संभव है.”
अमेरिकी टैरिफ नीति बनी चिंता का विषय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कॉपर पर 50% टैरिफ की घोषणा से वैश्विक बाजारों में असंतुलन देखा गया. अमेरिका के CME में कॉपर 17% उछला, वहीं लंदन बाजार में 2.4% गिरावट आई.
कहां जा सकता है निफ्टी?
ऐक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अक्षय चिंचालकर के मुताबिक, निफ्टी ने मंगलवार को सेशन के आखिरी घंटे में रिकवरी की थी, जो ‘बुलिश फ्लैग’ पैटर्न की ओर इशारा करता है. यदि निफ्टी 25,548 के ऊपर बंद होता है, और 25,331 के स्तर को बनाए रखता है, तो 26,267 तक की तेजी संभव. अगर समर्थन टूटता है, तो 25,200 तक गिरावट का जोखिम.
कॉर्पोरेट हलचल: आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे
आज कई Midcap और Smallcap कंपनियां अपनी Q1 वित्तीय रिपोर्ट जारी करेंगी:
- Supreme Infrastructure India
- Selvin Traders
- Atishya
- Bodhtree Consulting
- Jattashankar Industries
- Gujarat Hotels
- GACM Technologies
अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल
- अमेरिका: डॉव में 4%, एसएंडपी 500 में 0.1% गिरावट, जबकि नैस्डैक 0.03% चढ़ा.
- यूरोप: प्रमुख इंडेक्स 1% से 0.4% की हल्की तेजी के साथ बंद.
- एशिया:
- जापान का निक्केई 225 सपाट
- स्ट्रेट्स टाइम्स (सिंगापुर): 0.22% ऊपर
- हांगकांग का हैंगसेंग: 0.83% गिरा
- ताइवान इंडेक्स: 0.18% नीचे
- कोरिया का KOSPI: 0.43% की तेजी













