धनबाद : बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) के प्रमुख चिकित्सा संस्थान सेंट्रल अस्पताल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (ISO 9001) और कार्यस्थल स्वास्थ्य व सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली (ISO 45001) के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त दोहरी ISO प्रमाणिकता मिली है। यह सर्टिफिकेशन यूके स्थित यूकाफ सर्टिफिकेट लिमिटेड द्वारा प्रदान किया गया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ सेंट्रल अस्पताल देश के उन चुनिंदा सार्वजनिक क्षेत्र के अस्पतालों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्हें गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों ही मानकों में अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन प्राप्त है।
बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता ने इस मौके पर कहा,
“स्वास्थ्य सेवा केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य है। दोहरी ISO मान्यता इस संकल्प का प्रमाण है कि हम न केवल कोयला उत्पादन में अग्रणी हैं, बल्कि अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य और कल्याण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।”
आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है सेंट्रल अस्पताल
सेंट्रल अस्पताल वर्षों से कोयला कर्मियों, उनके परिजनों और स्थानीय नागरिकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता आ रहा है। अस्पताल में उपलब्ध प्रमुख सुविधाओं में शामिल हैं:
साथ ही, अस्पताल में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) शिक्षा कार्यक्रम, नर्सिंग और पारा-मेडिकल कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं, जिससे यह क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
क्यों खास है यह मान्यता?
दोहरी ISO सर्टिफिकेशन का अर्थ है कि सेंट्रल अस्पताल अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अपने मरीजों को न केवल सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देता है, बल्कि कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण भी सुनिश्चित करता है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








