रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला और विभिन्न विभागों में जारी अव्यवस्था, खाली पदों और विकास कार्यों की सुस्ती को लेकर सरकार को घेरा.
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार लगभग 6 साल पूरे करने जा रही है, लेकिन राज्य में विकास कार्यों की हालत बदतर है. पथ निर्माण विभाग में अभियंता प्रमुख का पद लंबे समय से खाली पड़ा है, जिससे कई योजनाएं बाधित हैं. जल संसाधन विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में भी पिछले 4 वर्षों से पद रिक्त है. यही हाल भवन निर्माण विभाग का भी है, जहां कई प्रमुख पद खाली हैं.
हेमंत सरकार को तमाशा देखने वाली सरकार कहा
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज स्थिति यह हो गई है कि चूहे शराब पी जा रहे हैं और सरकार तमाशा देख रही है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि 5 करोड़ से अधिक की लागत वाले कई टेंडर आज तक डिस्पोजल नहीं हो सके हैं, जिससे सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठते हैं.
read more: गोल्डन टेम्पल को RDX से उड़ाने की दी गई धमकी, टेम्पल के बाहर बढाई गई सुरक्षा, जाँच शुरू
साथ ही उन्होंने कहा कि धर्म निभाना अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी होनी चाहिए.
प्रवक्ता ने सरकार पर सनातन विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि जमशेदपुर के दालमा पहाड़ स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाने आए श्रद्धालुओं से 5 रुपये टैक्स वसूलना पूरी तरह आस्था का अपमान है. प्रेस वार्ता के अंत में प्रतुल शाहदेव ने मांग की कि सरकार तत्काल रिक्त पदों को भरे, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाए और जनता की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करे.












