मंगलवार, जुलाई 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

गुफा में रह रही रूसी महिला नीना कुटीना की कहानी: कैसे कमाती थीं पैसा, भारत में ही बसने की बताई वजह

कर्नाटक के गोकर्ण में एक गुफा में रहने वाली रूसी महिला नीना कुटीना और उनकी दो बेटियों की कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।

जुलाई 16, 2025
in देश National News
A A
The story of Nina Kutina, a Russian woman living in a cave: How she earned money, the reason she told for settling in India

The story of Nina Kutina, a Russian woman living in a cave: How she earned money, the reason she told for settling in India

Share on FacebookShare on Twitter

Russian woman in Gokarna: कर्नाटक के गोकर्ण में एक गुफा में रहने वाली रूसी महिला नीना कुटीना और उनकी दो बेटियों की कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। 40 वर्षीय नीना पिछले कई वर्षों से गुफा में रह रही थीं। अब प्रशासन द्वारा गुफा से बाहर निकाले जाने के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी के संघर्ष और भारत में बसने के कारणों का खुलासा किया।

Table of Contents

Toggle
  • 15 साल में 20 देशों की यात्रा, बच्चों की खुद की डिलीवरी
  • गुफा में जीवन: प्रकृति के साथ एक अनोखा रिश्ता
  • खर्च के लिए आर्ट, म्यूजिक और बेबीसिटिंग
  • भारत से जुड़ा खास लगाव, रूस वापस न जाने की वजह
  • वर्तमान स्थिति से असंतोष
  • रूसी दूतावास से संपर्क

15 साल में 20 देशों की यात्रा, बच्चों की खुद की डिलीवरी

नीना कुटीना ने पीटीआई से बातचीत में बताया, “पिछले 15 वर्षों में मैं लगभग 20 देशों में घूम चुकी हूं। मेरे बच्चे अलग-अलग देशों में पैदा हुए। उनकी डिलीवरी मैंने बिना किसी डॉक्टर या अस्पताल की मदद के खुद की, क्योंकि मुझे यह सब करना आता है। किसी ने मेरी मदद नहीं की, मैंने अकेले ही किया।”

गुफा में जीवन: प्रकृति के साथ एक अनोखा रिश्ता

नीना ने अपने गुफा में बिताए जीवन के बारे में कहा, “हम सूर्योदय के साथ जागते थे, नदियों में तैरते और प्रकृति के बीच रहते थे। मौसम के हिसाब से मैं आग या गैस सिलेंडर पर खाना बनाती और पास के गांव से जरूरी सामान खरीद लाती थी। हम पेंटिंग करते, गाने गाते, किताबें पढ़ते और शांतिपूर्ण जीवन जीते थे।”

खर्च के लिए आर्ट, म्यूजिक और बेबीसिटिंग

नीना ने बताया कि उनका खर्च कैसे चलता था। उन्होंने कहा, “मैं आर्ट और म्यूजिक वीडियो बनाकर, पढ़ाकर या बेबीसिटिंग करके पैसा कमाती थी। जब मेरे पास कोई काम नहीं होता या कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिलता जिसे मेरी सेवाओं की जरूरत हो, तो मेरे भाई, पिता और बेटा मदद करते थे। हमारे पास हमेशा जरूरत के हिसाब से पर्याप्त पैसा रहता था।”

भारत से जुड़ा खास लगाव, रूस वापस न जाने की वजह

रूस वापस न जाने के सवाल पर नीना ने बताया कि कई करीबियों के निधन और दस्तावेजी समस्याओं के कारण वह नहीं लौट सकीं। उन्होंने कहा, “हमने चार और देशों की यात्रा की लेकिन आखिरकार भारत वापस लौट आए, क्योंकि हमें इस देश के पर्यावरण, इसके लोगों और यहां की हर चीज से गहरा प्यार है।”

वर्तमान स्थिति से असंतोष

नीना ने यह भी कहा कि उन्हें वर्तमान में जिस जगह रखा गया है, वह उनके लिए असहज है। उन्होंने कहा, “यहां कोई निजता नहीं है, सफाई की कमी है और खाने में केवल सादा चावल दिया जा रहा है। हमारे कई सामान भी ले लिए गए, जिनमें मेरे 9 महीने पहले गुजरे बेटे की अस्थियां भी शामिल हैं।”

रूसी दूतावास से संपर्क

नीना फिलहाल रूसी दूतावास के संपर्क में हैं और उनकी आगे की स्थिति पर विचार किया जा रहा है।

 

 

Related Posts

Share Market Today
देश National News

Share market में अचानक मची हलचल! सेंसेक्स 400 अंक टूटा, आखिर क्या है बड़ी वजह

जुलाई 14, 2026
Names of 13 leaders, including Trump and Netanyahu, on Iran's alleged 'hit list'; global concern rises.
Breaking News

Iran की कथित ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 नेताओं का नाम, दुनिया भर में बढ़ी चिंता

जुलाई 13, 2026
Share Market : US-Iran तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 24,050 पर फिसला
देश National News

Share Market : US-Iran तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 24,050 पर फिसला

जुलाई 13, 2026
Next Post
क्या सच में बीन की धुन पर नाचते हैं सांप? जानिए इस रहस्य के पीछे की सच्चाई

क्या सच में बीन की धुन पर नाचते हैं सांप? जानिए इस रहस्य के पीछे की सच्चाई

दुमका के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के अरिचुवा गांव में पांच नकाबपोश बदमाशों ने एक किराना दुकानदार और उसके परिवार को बंदूक की नोंक पर बंधक बनाकर लूटपाट की।

पहले मांगी सिगरेट, फिर पिस्तौल निकाल कर लूट की घटना को दिया अंजाम

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

साहेबगंज बस्ती में सनसनीखेज हत्या, वार्ड सदस्य के पति की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या

साहेबगंज बस्ती में सनसनीखेज हत्या, वार्ड सदस्य के पति की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या

जुलाई 14, 2026

Ranchi में बेकाबू थार का आतंक! चेकिंग के दौरान पुलिस चालक को रौंदकर आरोपी फरार

कोडरमा में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका ने पुलिस को दिखाया चाकू-जाने क्या है पूरा मामला

Ranchi: नक्सली फंडिग पर ईडी का बड़ा प्रहार, 3.87 करोड़ की 11 संपत्तियां जब्त, माओवादी कनेक्शन की जांच तेज

झारखंड में सिया-केतन हत्याकाडं से भी खौफनाक कांड, जीजा और साली ने मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट

करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में फरार आरोपी ने थाने के समक्ष किया सरेंडर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra