Ranchi Women’s College: रांची वीमेंस कॉलेज में प्रशासनिक बदलाव के तहत डॉ विनीता सिंह को कॉलेज की नई प्रभारी प्राचार्य (प्रोफेसर इंचार्ज) नियुक्त किया गया है. वर्तमान में डॉ विनीता रांची वीमेंस कॉलेज के आर्ट्स ब्लॉक की प्रोफेसर इंचार्ज हैं. यह नियुक्ति तब हुई है जब पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ सुप्रिया का तबादला कर उन्हें पीजी अंग्रेजी विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है.
डॉ सुप्रिया बनीं पीजी अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष
रोटेशन और वरीयता के आधार पर डॉ सुप्रिया को आगामी दो वर्षों के लिए पीजी अंग्रेजी विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह पद डॉ सहाय की सेवानिवृत्ति के बाद से रिक्त था.
read more- झारखंड में पेंशनधारियों के लिए खुशखबरी— अगले हफ्ते आएंगे तीन माह के पैसे!
डॉ वंदना और डॉ पीके चौधरी पूर्ववत पद पर कार्यरत रहेंगे
- डॉ वंदना कुमारी, जो पहले पीजी जंतुविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष और साइंस डीन रह चुकी हैं, नई नियुक्ति होने तक साइंस डीन के पद पर बनी रहेंगी.
- इसी तरह, डॉ पीके चौधरी, पूर्व पीजी समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष और सोशल साइंस डीन, भी नई नियुक्ति होने तक अपने पद पर बने रहेंगे.
दोनों की नियुक्तियां 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी.
डॉ एसएम अब्बास बने DSPMU के सोशल साइंस डीन
DSPMU (डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय) में डॉ एसएम अब्बास को सोशल साइंस संकाय के नए डीन के रूप में नियुक्त किया गया है. डॉ अब्बास वर्तमान में पीजी मानवशास्त्र विभाग के अध्यक्ष भी हैं. यह नियुक्ति रोटेशन के आधार पर दो वर्षों के लिए की गई है. पूर्व डीन डॉ सर्वोत्तम कुमार को डॉ अब्बास को प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया है.
read more- RTE बैठक से गायब रहे स्कूलों को नोटिस, नामांकन नहीं लेने वाले 14 स्कूलों पर भी कार्रवाई
अन्य स्थानांतरण
डॉक्टर आदित्येंद्र नाथ शाहदेव को मारवाड़ी कॉलेज, रांची में प्रतिनियुक्त किया गया है. वे पूर्व में मारवाड़ी कॉलेज से स्थानांतरित होकर मांडर कॉलेज गए थे और अब वापस मारवाड़ी कॉलेज में नियुक्त किए गए हैं.













