Business News: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद बाजार फिसलकर लाल निशान में चला गया।
शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 119.05 अंक की बढ़त के साथ 82,753.53 के स्तर पर पहुंचा था, जबकि एनएसई निफ्टी 18.7 अंक की तेजी के साथ 25,230.75 पर खुला। लेकिन शुरुआती उत्साह जल्द ही मंदी में बदल गया और दोनों प्रमुख सूचकांक नकारात्मक क्षेत्र में आ गए।
read more- झारखंड में पेंशनधारियों के लिए खुशखबरी— अगले हफ्ते आएंगे तीन माह के पैसे!
क्या है गिरावट की वजह?
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर जारी अनिश्चितता और घरेलू निवेशकों की सतर्कता के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
इन सेक्टर्स पर दिखा दबाव
आज शेयर बाजार में आईटी, मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया, जबकि बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर में हल्की मजबूती बनी रही।
read more- Ranchi News: डॉ. विनीता सिंह बनीं रांची वीमेंस कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य
निवेशकों के लिए सलाह
विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में फिलहाल सावधानी से निवेश करना बेहतर रहेगा। किसी बड़े ट्रेंड की पुष्टि के लिए अगले कुछ सत्रों में बाजार की दिशा पर नजर रखना जरूरी है।













