Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून इन दिनों थोड़ा कमजोर पड़ गया है, जिससे राज्यवासियों को लगातार हो रही बारिश से अस्थायी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, इस मौसमी बदलाव की वजह से राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी जा सकती है। हालांकि यह राहत ज्यादा दिन तक टिकने वाली नहीं है।
दोपहर बाद फिर से बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दोपहर के बाद झारखंड के कई हिस्सों में एक या दो बार मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यानी बारिश का सिलसिला पूरी तरह थमा नहीं है और अगले कुछ दिनों में भी मौसम बदला-बदला रह सकता है।
19 से 24 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?
-
19 से 22 जुलाई: पूरे राज्य में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
-
23 और 24 जुलाई: राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
read more- बिना निविदा खरीदी गई 40 गाड़ियों की जांच की मांग, अनस्किल्ड वर्करों के भविष्य पर सवाल
रांची और पूर्वी सिंहभूम में बारिश का रिकॉर्ड
शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले ने इस मानसून सीजन (1 जून से 30 सितंबर) का 1023 मिमी वर्षा का रिकॉर्ड महज 48 दिनों में तोड़ दिया। शुक्रवार को जिले में 1024.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत वर्षा 408.9 मिमी होती है।







