Jharkhand News: झारखंड सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. राज्य के उद्योग सचिव अरवा राजकमल के नेतृत्व में झारखंड प्रतिनिधिमंडल ने जापानी एजेंसियों और कंपनियों के साथ दिल्ली में कई अहम बैठकें कीं.
JICA के साथ रणनीतिक सहयोग पर चर्चा
झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (JIADA) के एमडी वरुण रंजन और उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने JICA इंडिया की अतिरिक्त मुख्य विकास विशेषज्ञ अदिति पुरी से मुलाकात की. बैठक में औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य अवसंरचना और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई. JICA ने झारखंड के प्रयासों की सराहना करते हुए इन क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी की गहरी रुचि दिखाई.
JETRO से झारखंड को जापानी निवेशकों से जोड़ने पर सहमति
इसी कड़ी में, राजकमल ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) इंडिया के मुख्य महानिदेशक सुजुकी ताकाशी से भी मुलाकात की.
JETRO ने झारखंड को जापानी निवेश से जोड़ने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.
दोनों पक्षों ने संयुक्त रूप से आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने और निवेश के नए अवसर तलाशने पर सहमति व्यक्त की.
read more- झारखंड HC सख्त: नगर निकाय चुनाव नहीं कराने पर मुख्य सचिव को कोर्ट में पेश होने का आदेश
NEC कॉर्पोरेशन के साथ डिजिटल साझेदारी की ओर कदम
झारखंड के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने झारखंड भवन, नई दिल्ली में NEC कॉर्पोरेशन के कॉर्पोरेट रणनीति के AVP रयोहेई आइबा की मेजबानी की.
बैठक में कई उभरते क्षेत्रों पर चर्चा हुई, जैसे:
- IoT आधारित समाधान
- दुर्लभ मृदा खनिजों के लिए डिजिटल तकनीकों का प्रयोग
- झारखंड में जापानी भाषा अकादमी की स्थापना
NEC ने झारखंड की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में सहभागी बनने की गहरी इच्छा व्यक्त की और इसे दीर्घकालिक साझेदारी के रूप में देखा.
read more- कोचिंग सेंटरों की मनमानी होगी खत्म, झारखंड सरकार लाएगी रेगुलेशन बिल













