Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही क्षेत्र में शनिवार सुबह एक आयरन फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भट्टी फटने से हुए इस हादसे में चार से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
फैक्ट्री में धमाके से मची अफरा-तफरी
यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री में रोज़ाना की तरह उत्पादन कार्य चल रहा था. अचानक तेज़ धमाके की आवाज़ सुनाई दी, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. फैक्ट्री के बाहर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन शुरुआती तौर पर फैक्ट्री प्रबंधन ने गेट नहीं खोला, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखा गया.
read more: झारखंड को जापानी निवेश से मिलेगा बूस्ट! JICA, JETRO और NEC से हुई अहम मुलाकातें
पुलिस ने पहुंचकर खुलवाया गेट
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फैक्ट्री का गेट खुलवाया. इसके बाद घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद प्रशासन ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग को अलर्ट मोड पर रखा है ताकि घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.
घायलों का इलाज जारी
घटना के बाद प्रशासन और पुलिस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. हादसे की जांच की जा रही है कि आखिर किस तकनीकी चूक या लापरवाही से यह विस्फोट हुआ. मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति की जानकारी जल्द सार्वजनिक की जाएगी.
read more: अब नहीं मिलेगा ₹2500 हर महीने! मंईयां योजना से हटेंगी 17 हजार महिलाएं












