Jharkhand News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित केंद्र ने झारखंड के कम से कम 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आने वाले कुछ घंटों में इन इलाकों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है.
इन 9 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट:
- गोड्डा
- खूंटी
- साहिबगंज
- धनबाद
- पूर्वी सिंहभूम
- जामताड़ा
- रांची
- सरायकेला-खरसावां
- सिमडेगा
क्या कहा मौसम विभाग ने?
मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने बताया कि इन जिलों में अगले कुछ घंटों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है. इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.
read more- मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! रनवे से फिसल गया एयर इंडिया का विमान– जानें क्या हुआ
दो अलग-अलग येलो अलर्ट जारी
IMD रांची ने दो तत्कालिक (Nowcast) चेतावनियां जारी की हैं, जो दोनों ही येलो अलर्ट के अंतर्गत आती हैं. इसका अर्थ है कि मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है और सतर्कता जरूरी है.
मौसम विभाग की सावधानी संबंधी सलाह
क्या करें
- मौसम खराब हो तो जल्द से जल्द किसी पक्की छत या सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.
- मोबाइल पर मौसम अपडेट्स पर नज़र रखें.
- बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर रखें.
क्या न करें
- पेड़ों, बिजली के खंभों या खुले मैदानों के नीचे न रुकें.
- खराब मौसम के दौरान खुले में यात्रा या खेती के कार्य से बचें.
किसानों के लिए विशेष निर्देश
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खेतों की ओर न जाएं. यदि जाना अनिवार्य हो, तो मौसम सामान्य होने तक प्रतीक्षा करें.
read more- रांची एयरपोर्ट में बड़ा हादसा टला, बारिश से गिरी दीवार; बाल-बाल बचे यात्री












