Ramgarh: रामगढ़ जिले में एक गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से बवाल मच गया। मृतक की पहचान डोली कुमारी के रुप में हुई है। उसकी 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। पूरा मामला रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत नौवाबगीचा गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने पति यशवंत महतो और ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
करीब छह महीने पहले हुई थी शादी
मिली जानकारी के मुताबिक दुलमी प्रखंड के जमीरा गांव की रहने वाली डोली कुमारी ने करीब छह महीने पहले नौवाबगीचा निवासी यशवंत महतो के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ ही महीनों बाद गर्भवती अवस्था में उसकी मौत हो गई। इस घटना ने परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी झकझोर दिया है।
ससुराल पक्ष पर बेरहमी से मारपीट का आरोप
घटना की जानकारी मिलने पर जमीरा गांव से मृतका के मायके पक्ष के लोग नौवाबगीचा पहुंचे। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि डोली के साथ ससुराल में बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी जान चली गई।
दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग
घटना के बाद मायके पक्ष और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल मौत कैसे हुई पुलिस इसकी जांच मेें जुट गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








