Ranchi: झारखंड में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस भवन में आयोजित जनता दरबार में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 123 से अधिक शिकायतों को सुना और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
Read More: बेटियों पर कहर और झारखंड सरकार मौन: राफिया नाज़ ने महिला अपराधों पर उठाए सवाल
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने जानकारी दी कि जनता दरबार के प्रारंभ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया और उनके दीर्घायु की कामना की गई। इसके बाद सिल्ली, रांची, गुमला, धनबाद, पलामू, चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग और खूंटी सहित विभिन्न जिलों से आए लोगों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
जनता दरबार में एनजीओ को दिए गए एम्बुलेंस संचालन में बाधा, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा गंज परिवार को दिए गए कार्डियक एम्बुलेंस का संचालन, स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण, राशन कार्ड, बिजली बिल सुधार, आपदा प्रबंधन, जमीन विवाद और मईया सम्मान योजना जैसी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। डॉ. अंसारी ने कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया और कार्यों में तेजी लाने को कहा।
Read More: अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना
जनता दरबार के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा,
“लोग जिस उम्मीद से कांग्रेस के पास आते हैं, हम उन्हें खाली हाथ नहीं लौटने देंगे। सभी विभागों के अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील होना होगा। सरकार की प्राथमिकता हर व्यक्ति तक उसका हक पहुँचाना है।”
उन्होंने आगे कहा कि जनता दरबार की परंपरा जारी रहनी चाहिए और इससे न केवल जनता को राहत मिल रही है बल्कि संगठन को भी मजबूती मिल रही है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,
“भाजपा ने पूरे सिस्टम को कुचल दिया है, लेकिन हम झारखंड के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार जनता के अधिकारों के लिए गंभीर है और हर अधिकारी को जनता के प्रति नरम रुख अपनाना होगा।”
जनता दरबार में प्रदीप तुलस्यान, गुंजन सिंह, निरंजन पासवान, राजन वर्मा, शशि भूषण राय, नरेंद्र लाल गोपी और राजीव चौधरी चिंटू समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








