Ranchi: आजसू पार्टी ने अपने केंद्रीय कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी आगामी नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत और तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी।
रामचंद्र सहिस ने कहा, “राज्य की जनता जानती है कि झारखंड का गठन आजसू के संघर्ष का परिणाम है। इसलिए राज्य का सही विकास और स्वच्छता केवल आजसू के नेतृत्व में ही संभव है। नगर निकाय चुनाव को बार-बार टालने की राज्य सरकार की साजिश बंद होनी चाहिए, क्योंकि इससे नगर निकाय क्षेत्रों की स्थिति बदतर होती जा रही है और केंद्र का अनुदान भी रुक गया है।”
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे पार्टी संगठन की गतिविधियों को गति दें और नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। सहिस ने यह भी बताया कि आजसू पार्टी से जुड़ने वाले युवाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, खासतौर पर आदिवासी युवाओं का पार्टी की ओर रुझान बढ़ रहा है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान
कार्यक्रम में आजसू पार्टी रांची महानगर जनजाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रभारी निर्मल उरांव, रांची महानगर संयोजक सुरेंद्र लिंडा और महादेव टोप्पो को माला एवं पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नेता
इस अवसर पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, संजय मेहता, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, हरीश कुमार, परवाज खान, ओम वर्मा, ऋतुराज शाहदेव, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, राजेश सिंह, रोशन नायक और राज दुबे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read More: 15 अगस्त से सदर अस्पतालों में फ्री वाई-फाई और बड़े शहरों के डॉक्टरों की ओपीडी

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








