Ranchi News: नामकुम थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर रहस्यमय तरीके से घर से फरार हो गई। फरार होने से पहले महिला घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी भी अपने साथ ले गई। घटना के बाद पीड़ित पति ने नामकुम थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन चार दिन बीतने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
read more- झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान रांची पहुंचे, आज लेंगे शपथ
अलमारी से जेवर और नकदी गायब
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी अचानक बच्चों और परिवार को बिना कोई सूचना दिए घर छोड़कर चली गई। बाद में जब घर की तलाशी ली गई तो अलमारी से जेवर और नकदी गायब मिले। पति का कहना है कि उसे अपनी पत्नी की सुरक्षा को लेकर भी चिंता है, लेकिन थाने में रिपोर्ट देने के बावजूद पुलिस की उदासीनता से वह और उसके बच्चे परेशान हैं।

फिलहाल अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर क्या अगला कदम उठाती है या पीड़ित परिवार यूं ही न्याय के लिए भटकता रहेगा.
read more- झारखंड विधानसभा मानसून सत्र 1 अगस्त से, 24 जुलाई को बुलाई गई कैबिनेट बैठक













