Business News: भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत देखने को मिली. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) आज हरे निशान में खुले.
सुबह के सत्र में सेंसेक्स में 288.64 अंकों की तेजी दर्ज की गई और यह 82,475.45 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी ने 88.95 अंकों की बढ़त के साथ 25,149.85 का आंकड़ा छू लिया.
बाजार में तेजी के प्रमुख कारण:
सोना ₹1 लाख के पार
MCX पर सोने की कीमतें एक बार फिर ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गईं हैं, जिससे मेटल सेक्टर में तेजी का माहौल बन गया.
चांदी, स्टील और कॉपर में भी तेजी
इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. साथ ही कॉपर और स्टील में भी मजबूत तेजी देखने को मिल रही है.
read more- झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान रांची पहुंचे, आज लेंगे शपथ
ग्लोबल संकेत पॉजिटिव
GIFT Nifty में 95 अंकों की तेजी देखने को मिली है. जापान के बाजार Nikkei में 3% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है.
US-Japan ट्रेड डील
यूएस और जापान के बीच एक बड़ी ट्रेड डील फाइनल हुई है. इसके तहत जापान 15% टैरिफ देगा और अमेरिका में $550 बिलियन का निवेश करेगा.
पीएम मोदी का यूके दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूके दौरे के दौरान FTA (Free Trade Agreement) पर आज साइन होने की संभावना है, जिससे व्यापारिक माहौल में उत्साह है.
अमेरिका के बाजारों का मिला-जुला प्रदर्शन
- S&P 500 नई ऊंचाई पर
- Nasdaq में गिरावट
- Dow Jones में तेजी
read more- झारखंड विधानसभा मानसून सत्र 1 अगस्त से, 24 जुलाई को बुलाई गई कैबिनेट बैठक
एशियाई बाजारों का प्रदर्शन
- Nikkei 3.2% ऊपर
- Hang Seng और Taiwan इंडेक्स में मजबूती
- Shanghai Composite भी हरे निशान में













