Jharkhand Political News: नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुए ओबीसी महासम्मेलन में हजारों लोगों की भीड़ के सामने मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि अगर कोई नेता ओबीसी समाज को सम्मान दिला सकता है, तो वो राहुल गांधी हैं. भाजपा ने हमारे समाज को ‘पंचर बनाने वाला’ कहकर नीचा दिखाया है, लेकिन राहुल गांधी ने हमें मंच दिया, पहचान दी.
भाजपा पर सीधा हमला
डॉ. अंसारी ने कहा कि भाजपा हमारे समाज की दुश्मन है. झारखंड में जनता ने उन्हें बाहर कर दिया, अब बिहार की बारी है. बिहार में 26% ओबीसी आबादी है. राहुल गांधी के साथ मिलकर हम वहां से भी भाजपा को साफ करेंगे.
read more- बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा, राहुल-प्रियंका ने किया मार्च
सभा में जोश और तालियों की गूंज
डॉ. अंसारी के भाषण के दौरान सभा में मौजूद लोगों ने तालियों और नारों से उनका समर्थन किया. लोगों में जोश और आत्मविश्वास साफ दिखा.
कांग्रेस और राहुल गांधी को धन्यवाद
भाषण के अंत में मंत्री ने कहा कि मैं राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का दिल से धन्यवाद करता हूं. उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों और आदिवासियों की आवाज़ उठाई है.












