Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सिरमटोली फ्लाईओवर के पास एक स्कूली छात्रा के अपहरण की घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। बुधवार सुबह बिशप वेस्टकॉट स्कूल जा रही छात्रा को एक काले रंग की हुंडई कार (नंबर JH01 FU 6874) से जबरन अगवा कर लिया गया। यह घटना न सिर्फ स्थानीय निवासियों को झकझोर गई, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर गई है।
Read More: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप: कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीज बेहाल
हालांकि, रांची पुलिस की त्वरित कार्रवाई और छापेमारी से अपहरणकर्ता घबरा गए और छात्रा को रामगढ़ जिले के कुज्जू इलाके में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की मुस्तैदी से छात्रा सकुशल घर लौट सकी। इस सफलता पर आमजन ने पुलिस की सराहना की है।
इस गंभीर घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा,
“दिनदहाड़े स्कूली छात्रा का अपहरण होना रांची जैसे शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह घटना हर माता-पिता के मन में डर का माहौल पैदा कर रही है। अभिभावकों को अब यह सोचकर डर लग रहा है कि क्या उनके बच्चे स्कूल तक सुरक्षित पहुंच सकेंगे।”
बच्चों की सुरक्षा के लिए मांगी गई विशेष निगरानी
अजय राय ने प्रशासन से मांग की कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल मार्गों पर विशेष पेट्रोलिंग, सक्रिय पुलिस फोर्स और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से और अधिक मजबूत किया जाए।
उन्होंने कहा, “पुलिस की तत्परता सराहनीय है, लेकिन केवल एक मामले में नहीं, हर आपराधिक घटना पर इसी तरह की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई होनी चाहिए। जब तक दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलेगी, तब तक अपराधियों के हौसले बुलंद रहेंगे।”
Read More: रांची में स्कूल जा रही बच्ची का अपहरण, 2 घंटे में सकुशल बरामद
दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
पेरेंट्स एसोसिएशन ने यह भी मांग की है कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और कठोरतम दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार का दुस्साहस न कर सके।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








