Jharkhand: झारखंड के पाकुड़ जिले में एक घर के बाथरूम से जहरीले कोबरा सांप के निकलने से सनसनी फैल गई। घटना महेशपुर थाना क्षेत्र के विनोद भगत के घर की है, जहां बाथरूम में कमोड से कोबरा निकलते देख परिवार के होश उड़ गए।
विनोद भगत ने जैसे ही बाथरूम में कदम रखा, उन्हें कमोड में एक सांप की हलचल नजर आई। ध्यान से देखने पर पता चला कि वह एक कोबरा सांप था। भय के मारे उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी बुरी तरह डर गए। कुछ ही मिनटों में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
वन विभाग ने कोबरा को सुरक्षित निकाला
परिवार ने फौरन वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू एक्सपर्ट असराफुल शेख के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। बाथरूम की सावधानीपूर्वक जांच के बाद टीम ने महज 15 मिनट में कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल होते ही वहां मौजूद लोग राहत की सांस लेने लगे। विनोद भगत और उनके परिवार ने वन विभाग की त्वरित और सतर्क कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।
मानसून में बढ़ जाता है सांपों का खतरा
रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे असराफुल शेख ने बताया कि पकड़ा गया सांप बेहद जहरीला कोबरा था। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान सांप अक्सर शुष्क और सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों में घुस आते हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में विशेष सावधानी और सतर्कता बरतें। घर के कोनों, बाथरूम, कमोड या ड्रेनेज जैसी जगहों की नियमित सफाई करें। अगर कहीं सांप दिखाई दे तो उसे मारने की बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








