Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान हदीस अंसारी (उम्र 25-30 वर्ष) के रूप में की गई है, जो पलामू जिले के तरहसी प्रखंड का निवासी था। वह श्री साईं बस सर्विस में खलासी के रूप में कार्यरत था।
Read More: सलैया स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, टक्कर के बाद कई डिब्बे बेपटरी
बस में सोने गया, सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार, हदीस अंसारी बीती रात नामकुम बस स्टैंड पर अपनी बस में ही सोया था। लेकिन गुरुवार सुबह उसका शव रेलवे फाटक के पास संदिग्ध स्थिति में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस जांच में जुटी, हत्या की आशंका से इनकार नहीं
सूचना पाकर नामकुम थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। हत्या या हादसा, किसी भी एंगल से जांच की जा रही है।
परिजनों को दी गई सूचना, बस चालक समेत अन्य से पूछताछ जारी
पुलिस ने बताया कि बस चालक और अन्य स्टाफ से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके। हदीस अंसारी के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है, और उनके रांची पहुंचने की संभावना है।













