Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

जमशेदपुर में शूटआउट! अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, युवक गंभीर

जमशेदपुर के परसुडीह में युवक रवि यादव पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. चार गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है.

August 6, 2025
in क्राइम, झारखंड
A A
Jharkhand News: आधी रात गोलियों से गूंजा पतरातू, जानिए क्या है पूरा मामला
Share on FacebookShare on Twitter

Jamshedpur News: शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र में एक बार फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी. अज्ञात अपराधियों ने एक युवक रवि यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना तब हुई जब रवि किसी काम से इलाके में निकला था.

चार गोलियां लगीं, हालत बेहद नाजुक

पुलिस के अनुसार, रवि यादव को चार गोलियां लगी हैं. स्थानीय लोगों ने उसे पहले सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) रेफर किया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती है. डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक बताया है.

read more- शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव स्थगित

हमलावरों ने पहले से रची थी साजिश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर पहले से इलाके में घात लगाए बैठे थे. रवि के आते ही उस पर दो अलग-अलग हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी गई. पुलिस ने मौके से चार राउंड गोली के खोखे बरामद किए हैं.

रवि हाल ही में जेल से छूटा था

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने बताया कि रवि यादव एक माह पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था. पुलिस फिलहाल सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है, जिसमें पुरानी रंजिश और आपराधिक कनेक्शन भी शामिल हैं.

read more- लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! RBI का ये फैसला करेगा आपकी बचत दोगुनी!

इलाके में दहशत, पुलिस की जांच जारी

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों के बीच डर और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है. फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज, लोकल इन्फॉर्मर्स और अन्य माध्यमों से अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है.

 

Related Posts

Jharkhand High Court grants bail to Shahista in brown sugar smuggling case
Breaking News

Jharkhand हाईकोर्ट से शाहिस्ता को मिली बेल, ब्राउन शुगर तस्करी मामले में दी राहत

May 26, 2026
Jharkhand News: Major Action by Dhanbad Police—Illicit English Liquor, Hidden Under Auto-Rickshaw Seats and Being Smuggled to Bihar, Seized
Breaking News

Jharkhand News: धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो की सीट के नीचे छुपाकर बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

May 26, 2026
Ranchi News: Change in Bakrid Holiday Schedule; Jharkhand Government Issues New Notification
Breaking News

Ranchi News: बकरीद की छुट्टी में बदलाव, झारखंड सरकार ने जारी की नई अधिसूचना, जानें अब कब रहेगा अवकाश

May 26, 2026
Next Post
Increasing incidents of theft in temples in Ranchi: Thieves stole donation box from Mahadev Tangra Dham, incident captured in CCTV

रांची में मंदिरों में बढ़ती चोरी की घटनाएं: महादेव टंगरा धाम से चोरों ने उड़ाई दानपेटी, CCTV में कैद हुई वारदात

Dhanush के साथ अफेयर की खबरों पर Mrunal Thakur ने तोड़ी चुप्पी, कहा....

Dhanush के साथ अफेयर की खबरों पर Mrunal Thakur ने तोड़ी चुप्पी, कहा....

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

SSC GD Exam: Massive Unrest in Prayagraj; Vandalism at Exam Center, Exams Cancelled in 5 Districts

SSC GD Exam: प्रयागराज में भीषण बवाल; परीक्षा केंद्र पर तोड़फोड़, 5 जिलों का एग्जाम रद्द

May 26, 2026

Jharkhand हाईकोर्ट से शाहिस्ता को मिली बेल, ब्राउन शुगर तस्करी मामले में दी राहत

Share Market Update: बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 76,550 के पार; IT-मेटल स्टॉक्स चमके

Jharkhand News: धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो की सीट के नीचे छुपाकर बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

Ranchi News: बकरीद की छुट्टी में बदलाव, झारखंड सरकार ने जारी की नई अधिसूचना, जानें अब कब रहेगा अवकाश

Jharkhand में बालू संकट, रांची में 4 दिन में 3 गुना बढ़े दाम, ₹3,000 वाला बालू अब ₹9,000 में; जानें वजह

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra