धनबाद: चिरकुण्डा थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता युवती को सकुशल बरामद कर लिया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वादिनी अनुसुया देवी ने अपनी बेटी को शादी की नीयत से भगाने का आरोप अजय कुमार यादव पर लगाया था। जांच में मामला सत्य पाए जाने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हीरापुर (बर्नपुर) थाना क्षेत्र के हमीदनगर में युवती के साथ छिपा हुआ है। सूचना पर गठित छापामारी दल ने तकनीकी सहयोग और वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां से युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
read more: बच्चा जेल पीएसएस में ट्रांसफार्मर स्थापना से आधे शहर में 5 घंटे बिजली बाधित
छापामारी दल में शामिल थे
थाना प्रभारी रामजी राय के नेतृत्व में पु.अ.नि. लालजीत उराँव, शशि प्रकाश, अर्जुन कुमार सिंह, म.ह. अनिमा सहिस, आरक्षी परिमल दत्ता एवं तकनीकी शाखा, धनबाद की टीम।













