Ranchi: झारखंड में 1 सितंबर से शराब की खुदरा बिक्री निजी हाथों में जाने वाली है। इसके लिए राज्य सरकार ने दुकानों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त, बुधवार शाम 7 बजे तक तय की गई है। इसके बाद पोर्टल लॉक हो जाएगा और 22 अगस्त को लॉटरी प्रक्रिया शुरू होगी।
राज्य में कुल 1343 खुदरा शराब दुकानों की बंदोबस्ती होनी है, जिन्हें 560 दुकान समूहों में बांटा गया है। इनमें से अब तक 521 दुकान समूहों के लिए आवेदन मिल चुके हैं। हालांकि, अभी भी 39 दुकान समूह खाली हैं।
किन जिलों में 100% आवेदन?
झारखंड के 13 जिलों में सभी दुकान समूहों के लिए शत-प्रतिशत आवेदन पड़ चुके हैं –
बोकारो, चतरा, देवघर, गोड्डा, गुमला, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, सरायकेला-खरसांवा और सिमडेगा।
किन जिलों में दुकानें अब भी खाली?
39 दुकान समूह अब भी रिक्त हैं, जो 11 जिलों में बचे हुए हैं –
- धनबाद – 11
- गिरिडीह – 8
- जामताड़ा – 4
- पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) – 4
- दुमका – 3
- पाकुड़ – 2
- रांची – 2
- गढ़वा – 2
- हजारीबाग – 1
- साहिबगंज – 1
- पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) – 1
खास बातें
- आवेदन की डेडलाइन 20 अगस्त शाम 7 बजे तक
- पोर्टल बंद होने के बाद 22 अगस्त को लॉटरी प्रक्रिया
- 13 जिलों में सभी दुकान ग्रुप बुक
- 11 जिलों में अब भी 39 दुकान ग्रुप खाली – बड़ा मौका!
अब देखना होगा कि 22 अगस्त को लॉटरी में किसकी किस्मत चमकती है और कौन शराब के कारोबार में बड़ा खिलाड़ी बनता है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









