Jharkhand News: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदराप्लान गांव में सोमवार की देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर एक बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या कर दी, जबकि उनकी दो बेटियों को भी मौत के घाट उतारने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से घायल दोनों बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान साहेब हेम्ब्रम (63) और उनकी पत्नी मंगली किस्कु (60) के रूप में हुई है। हमले में घायल बेटियां हीरामुनि हेम्ब्रम (25) और बेनी हेम्ब्रम (17) हैं। घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।
read more- बिहार में हर महिला के खाते में आएंगे ₹10,000– जानिए कौन और कैसे उठा सकता है फायदा!
मामले की जांच में जुटी पुलिस
हमले के बाद घायल बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायल युवतियों को दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।
read more- पाकिस्तान से हथियार मंगवाता था अमन साहु गैंग, मयंक सिंह का बड़ा खुलासा












