Ranchi: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पटना में आयोजित वोटर अधिकार रैली से लौटने के बाद भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “भाजपा वोट चोरी कर सत्ता के शीर्ष पर पहुंची है और संविधान को ताक पर रखकर देश चलाने का सपना देख रही है।”
कमलेश ने कहा कि पटना में उमड़े जनसैलाब ने साबित कर दिया है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन तय है। जनता में स्पष्ट संदेश चला गया है कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग बिहार में भी मतदाताओं के अधिकारों की चोरी का प्रयास कर रहा है। महागठबंधन के नेतृत्व में जनता एकजुट है और इस साजिश का विरोध कर रही है।
राहुल गांधी का खुलासा – ‘एटम बम’ साबित
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र में वोट चोरी का खुलासा जनता के बीच एटम बम की तरह काम कर गया है। अगर यह एटम बम है तो ऐसे कई गंभीर मामले और भी होंगे जो हाइड्रोजन बम की तरह भाजपा का कालिख से पुता राजनीतिक चेहरा उजागर करेंगे।
मोदी सरकार पर सीधा हमला
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोरी की यह साजिश किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि सीधे देश की जनता के खिलाफ है। यह मतदाताओं के अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रतिनिधि चुनने की संवैधानिक प्रक्रिया पर सीधा हमला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि—
- चुनाव आयोग भाजपा का पार्टनर बन गया है।
- मतदाता सूची से नाम हटाए जा रहे हैं।
- आने वाले समय में राशन कार्ड से भी जनता के नाम काटे जाएंगे।
- लोकतंत्र, आरक्षण, शिक्षा और युवाओं के भविष्य की भी चोरी होगी।
बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार
कमलेश ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी ही नहीं, बल्कि आंदोलनों की भूमि भी है। यहां की जनता अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना जानती है। जैसे झारखंड से बदलाव की बयार चली थी, वैसे ही अब बिहार से भी परिवर्तन का माहौल बनेगा और पूरे देश में भाजपा शासित राज्यों तक पहुंचेगा।
अंत में उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की जेबें भरने वाली केंद्र सरकार जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर रही है। कांग्रेस जनअधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis











