Business News: GST दरों में कटौती के बाद देश के शेयर बाजारों में तेज़ी का माहौल है। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 400 अंक या 0.50% की तेजी के साथ 81,100 के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि निफ्टी 100 अंक या 0.60% चढ़कर 24,800 के पार कारोबार कर रहा है।
ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे अधिक तेजी
- Nifty Auto Index में 2% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिली है।
- FMCG Index भी 1.5% तक चढ़ा है।
- रियल्टी सेक्टर में भी करीब 1% की तेजी है।
- हालांकि, मेटल इंडेक्स में मामूली गिरावट (0.30%) देखी गई है।
read more- बिहार बंद: PM मोदी की मां को गाली देने पर NDA का विरोध प्रदर्शन, राज्यभर में असर
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
ग्लोबल मार्केट अपडेट: मिला-जुला रुख
- जापान का निक्केई 1.23% बढ़कर 42,456 पर
- कोरिया का कोस्पी 0.40% चढ़ा
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.20% गिरा
- चीन का शंघाई कंपोजिट 1.97% नीचे
- अमेरिकी बाजार:
- डाउ जोन्स 0.054% गिरा
- नैस्डेक में 1.02% और S&P 500 में 0.51% की तेजी
निवेशकों की खरीदारी का सिलसिला जारी
- 3 सितंबर को FIIs ने कैश सेगमेंट में ₹1,721.82 करोड़ के शेयर बेचे
- DIIs ने ₹2,679.86 करोड़ की नेट खरीदारी की
- अगस्त 2025 में FIIs ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे, वहीं DIIs ने ₹94,828.55 करोड़ की खरीदारी की
read more- Breaking News: पलामू के केदल जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
बीते दिन का बाजार प्रदर्शन (3 सितंबर 2025)
- सेंसेक्स 410 अंकों की बढ़त के साथ 80,568 पर बंद हुआ
- निफ्टी 135 अंकों की तेजी के साथ 24,715 पर
- सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी, टाटा स्टील में 5.87% की उछाल
- टाइटन, महिंद्रा, जोमैटो समेत कई शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








