Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। 25 साल लंबे करियर के बाद मिश्रा ने एक भावुक पोस्ट के ज़रिए खेल को अलविदा कहा।
उन्होंने लिखा आज, 25 वर्षों के बाद, मैं क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। यह खेल मेरा पहला प्यार, मेरा शिक्षक और मेरी खुशी का सबसे बड़ा स्रोत रहा है।
अमित मिश्रा का इंटरनेशनल करियर:
- वनडे डेब्यू: 2003 बनाम साउथ अफ्रीका
- टेस्ट डेब्यू: 2008
- टी20 डेब्यू: 2010
- कुल इंटरनेशनल मैच:
- 22 टेस्ट – 76 विकेट
- 36 वनडे – 64 विकेट
- 10 T20I – 16 विकेट
उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 के रूप में दर्ज है।
read more- Breaking News: पलामू के केदल जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल
अमित मिश्रा का IPL करियर:
- IPL डेब्यू: 2008 (दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए)
- कुल मैच: 162
- कुल विकेट: 174
- टीमें: दिल्ली कैपिटल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स
- आखिरी सीजन: IPL 2024
मिश्रा IPL इतिहास के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्हें हैट्रिक लेने वाले गिने-चुने गेंदबाजों में भी शुमार किया जाता है।
संन्यास पर अमित मिश्रा का भावुक संदेश:
इस सफर में गर्व, चुनौतियों और प्यार से भरे अनगिनत पल रहे। मैं बीसीसीआई, हरियाणा क्रिकेट संघ, अपने कोचों, मेंटर्स, स्टाफ और फैन्स का तहे दिल से शुक्रगुज़ार हूं। परिवार और साथियों का समर्थन मेरे लिए हमेशा एक ताकत बना रहा।
Today, after 25 years, I announce my retirement from cricket — a game that has been my first love, my teacher, and my greatest source of joy.
This journey has been filled with countless emotions — moments of pride, hardship, learning, and love. I am deeply grateful to the BCCI,… pic.twitter.com/ouEzjU8cnp
— Amit Mishra (@MishiAmit) September 4, 2025
एक युग का अंत, लेकिन विरासत कायम
अमित मिश्रा का करियर युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, खासकर उन लेग स्पिनर्स के लिए जो सटीकता, धैर्य और विविधता को समझना चाहते हैं।
read more- मुख्यमंत्री मंईयां योजना से महिलाओं के चेहरे खिले, खातों में आई ₹2,500 की रकम













