Ranchi: किलोमीटर दूर झखराटांड़ इलाके के बिरसा चौक के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने हमला किया। इस हमले में एक युवक की मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राजबल्लभ गोप (पिता – किशुन गोप, निवासी टंडवा, चतरा) के रूप में हुई है, जो जमीन कारोबार से जुड़े हैं। गोली उनके मुंह में लगी और जबड़े में फंस गई, जिसके बाद उन्हें सीएचसी रातू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल पर दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक और घायल दोनों युवक मूल रूप से चतरा जिले के टंडवा के रहने वाले थे और फिलहाल रांची में रह रहे थे। घटना के समय वे अपने परिचित प्रदीप के घर पर बैठे हुए थे और शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक से पहुंचे अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि राजबल्लभ गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
हत्या और फायरिंग से झखराटांड़ में दहशत
इस वारदात के बाद झखराटांड़ इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग घटना को आपसी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








